Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में कांग्रेस कार्यालय का सचिन गुप्ता ने किया उदघाटन, पार्टी की मज़बूती पर दिया बल

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है जिसके चलते पार्टी के कुछ नेताओं को छोड़कर अब शहर के सभी कांग्रेसी एक जुट दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता ने कांग्रेस  कार्यालय का उदघाटन किया है। पार्टी को मजबूत करने के मकसद से खोला गया यह कार्यालय बेहद महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है।इस दौरान शहर के बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बन रही है रुड़की में भी इस बार जनता ने परिवर्तन के लिए वोट किया है। शहर की जनता भी परिवर्तन चाहती है। उन्होंने कहा कि आगामी दस मार्च के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएंगे।उन्होंने कहा कि शहर में पार्टी का कार्यालय खुलना बेहद आवश्यक था जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी समय बैठक कर सकते हैं।कार्यक्रम में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की मज़बूती पर बल दिया।

वहीं कांग्रेस के कोषाध्यक्ष बनाये जाने पर व्यापारी नेता प्रमोद जौहर का भी फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।इस मौके पर के कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने किया जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ईश्वर लाल शास्त्री ने किया ।इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऋषिपाल बालियान, उदय पुंडीर,किरण भाटिया,बेबी खन्ना,राकेश गौड़,नासिर प्रवेज, नगर अध्यक्ष कलीम खान,प्रदेश महामंत्री चौधरी राजेन्द्र एडवोकेट,राजबीर रोड़, पूर्व सांसद राजेन्द्र बॉडी,राजकुमार,पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी,ऋतु कंडियाल, कमला चौधरी, मीरा कश्यप,संगीता सैनी,पंकज सोनकर,रईस अहमद,अमित कश्यप, आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369