Jan Mudde

No.1 news portal of India

बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।

Spread the love

आरिफ नियाजी।
​
​मंगलौर क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत विभाग ने रुख बेहद सख्त कर लिया है। विभाग की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
​प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए आज विद्युत वितरण उपखण्ड मंगलौर, उपखण्ड रामनगर तथा सहायक अभियंता (मापक) भगवानपुर की संयुक्त टीम द्वारा एक विशाल और सघन विद्युत चोरी चेकिंग अभियान चलाया गया।​छापेमारी के दौरान ऊर्जा निगम की टीम ने मंगलौर के मोहल्ला ईदगाह बंदरटोल, टांडा रोड एवं मलानपुरा क्षेत्रों में दबिश दी। चेकिंग के दौरान लगभग 15 मामलों में सीधे तौर पर बिजली चोरी होती पाई गई। अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से चोरी में प्रयुक्त केबल को उतारकर सील कर दिया। इसके साथ ही विभागीय नियमनानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मामला (FIR) दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
​​यह पूरी कार्रवाई उपखण्ड अधिकारी (SDO) मंगलौर, अनुभव सैनी के नेतृत्व में संपन्न हुई। संयुक्त टीम में मुख्य रूप से
​ओमपाल जी (उपखण्ड अधिकारी, रामनगर)
​अरुण कुमार (सहायक अभियंता – मापक, भगवानपुर)
​विकास कुमार एवं अभिषेक (अवर अभियन्ता, मंगलौर)
​उपखण्ड के समस्त सम्मानित लाइनमैन एवं तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहे
​कार्रवाई की जानकारी देते हुए उपखण्ड अधिकारी (SDO) अनुभव सैनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “बिजली चोरी करते पकड़े गए व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई कर सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। भविष्य में भी बिजली चोरी रोकने के लिए इसी प्रकार संयुक्त टीमें बनाकर सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाए जाएंगे।”
​विद्युत विभाग ने कार्रवाई के साथ-साथ आम जनता और उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील भी की है।
​अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बिजली का लोड बहुत अधिक बढ़ गया है, जिससे विद्युत वितरण तंत्र पर अत्यधिक दबाव बना हुआ है। इसके बावजूद विद्युत विभाग 24 घंटे निर्बाध और सुचारू बिजली आपूर्ति देने के लिए निरंतर प्रयासरत है बिजली का प्रयोग आवश्यकतानुसार एवं सावधानीपूर्वक करें।
​घर में उपयोग होने वाले भारी विद्युत उपकरणों (जैसे AC, गीजर, मोटर आदि) को एक साथ न चलाएं। शाम के समय (Peak Hours) बिजली का सीमित और संयमित उपयोग करें।
​”आप सभी सम्मानित उपभोक्ताओं के सहयोग से ही पूरे क्षेत्र में सुचारू और बिना रुकावट के विद्युत व्यवस्था बनाए रखना संभव हो सकेगा।”

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369