आरिफ नियाजी।
रुड़की विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिये बेहद गम्भीर नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में ताबड़तोड़ उद्घाटन किए, जिससे लोगों में खुशी का माहौल है।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कान्हापुर और शेरपुर आदि क्षेत्रों में सड़कों की सौगात दी जिसके चलते इन सड़कों के बनने से स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी सहूलियत मिलेगी और यातायात व्यवस्था और बेहतर होगी।
सड़क उद्घाटन के साथ ही मंत्री बत्रा ने गुलमोहर स्थित अंबेडकर पार्क का भी लोकार्पण किया। इस पार्क को बेहद आधुनिक और खूबसूरत रूप में विकसित किया गया है। बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क में तरह-तरह के झूले लगाए गए हैं, जिससे स्थानीय बच्चों और परिवारों को टहलने तथा सुकून के पल बिताने के लिए एक बेहतरीन स्थान मिल गया है।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गांव-गांव के विकास को लेकर बेहद गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि उनका अपना भी मुख्य उद्देश्य रुड़की विधानसभा में विकास की रफ्तार को और तेज करना है। मंत्री ने बताया कि वे प्रतिदिन सैकड़ों आम जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करते हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सीएम द्वारा रुड़की शहर को बेहतरीन बजट जारी किया गया है। इसी का परिणाम है कि आज क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं करोड़ों रुपये की लागत से सोलानी नदी पर पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है शहर से लेकर गांव तक सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जिससे कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।
स्थानीय जनता ने इन विकास कार्यों के लिए कैबिनेट मंत्री और राज्य सरकार का धन्यवाद किया है। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।





More Stories
इवारा पार्क लैंड में भव्य माता की चौकी का आयोजन,कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने की सराहना, उमड़ी भारी भीड़।
सहकारी संघ चुड़ियाला चुनाव परिणाम में रेखा अध्यक्ष और शहराज आलम उपाध्यक्ष निर्वाचित।
रूड़की सिविल हॉस्पिटल के पास सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर जोरदार हंगामा, नगर निगम टीम और पुलिस को करना पड़ा भारी विरोध का सामना।