आरिफ़ नियाज़ी।
रुड़की
मंगलौर-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगला इमरती के निकट स्थित ‘इवारा पार्क लैंड’ परिसर में आज धार्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इवारा पार्क लैंड की ओर से यहां एक भव्य ‘माता की चौकी’ का आयोजन किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी सहित कई प्रमुख गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान इवारा पार्क लैंड प्रबंधन द्वारा कई आकर्षक सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जो देर शाम तक चले।कार्यक्रम को लेकर सुबह सवेरे से ही भारी संख्या में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। विधि-विधान से पूजा-पाठ संपन्न होने के बाद प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा गाए गए माता के भजनों से पूरा पंडाल गूंज उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने माता की चौकी में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने इवारा पार्क लैंड के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह एक बेहद बेहतर पहल है, जो यहां लोगों को उनके सपनों का आशियाना बनाने का सुनहरा अवसर दे रही है। उन्होंने कहा कि इस आधुनिक प्रोजेक्ट में शहर की तर्ज पर सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे हर कोई यहां बसना चाहेगा। मंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि धर्मनगरी हरिद्वार यहां से बेहद कम समय में पहुँचा जा सकता है।
वही जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने इस कॉलोनी की प्रशंसा करते हुए इसे ‘स्वर्ग’ की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर, यहां व्यक्ति को बेहद सुकून मिलेगा और शांत वातावरण के चलते हर कोई यहां रहना पसंद करेगा।कार्यक्रम के दौरान आयोजकों द्वारा पहुंचे अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर
कांग्रेस नेता एवं पूर्व मेयर गौरव गोयल, सचिन तनेजा, गुलशन एडवोकेट तथा HDFC बैंक के तमाम वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इवारा पार्क लैंड की ओर से संदीप त्यागी, रंजन त्यागी, विपिन त्यागी, जितेन्द्र त्यागी, संदीप शर्मा और जितिन कपूर ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनका स्वागत किया।
धार्मिक आस्था और आधुनिक जीवनशैली के इस अनूठे संगम ने कार्यक्रम में मौजूद हर व्यक्ति का मन मोह लिया और यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।





More Stories
रुड़की में विकास की बयार,कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कान्हापुर और शेरपुर को दी सड़कों की सौगात, गुलमोहर में अंबेडकर पार्क का भी किया उद्धाटन।
सहकारी संघ चुड़ियाला चुनाव परिणाम में रेखा अध्यक्ष और शहराज आलम उपाध्यक्ष निर्वाचित।
रूड़की सिविल हॉस्पिटल के पास सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर जोरदार हंगामा, नगर निगम टीम और पुलिस को करना पड़ा भारी विरोध का सामना।