आरिफ नियाजी।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरिद्वार में सम्पन्न हुए प्रशिक्षण एवं सेवायोजन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ, जनपद शाखा हरिद्वार के चुनाव में जिला अध्यक्ष पद पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिकरोढ़ा में कार्यरत वरिष्ठ सहायक मो० साजिद लगातार चौथी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनके लगातार चौथी बार निर्विरोध निर्वाचन से कर्मचारियों में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। जिला महामंत्री पद पर श्रीमती मोनिका चौहान प्रधान सहायक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरिद्वार को चुना गया। मो० साजिद के पुनः जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने को उनके प्रति कर्मचारियों के विश्वास, लोकप्रियता, कार्यशैली तथा संगठन के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है। लगातार चौथी बार निर्विरोध निर्वाचन इस बात को दर्शाता है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कर्मचारी हितों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए हैं।
उनके निर्वाचन पर कर्मचारी साथियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन कर्मचारियों की समस्याओं, सेवा संबंधी प्रकरणों तथा अन्य जायज मांगों को प्रभावी ढंग से शासन एवं विभाग के समक्ष उठाएगा। साथ ही, कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और संगठनात्मक एकता को मजबूत करने की दिशा में भी सार्थक पहल की जाएगी।
इस चुनाव हेतु चुनाव अधिकारी के रूप सईद अहमद जिला अध्यक्ष उत्तराचंल फेडरेशन ऑफ सर्विसेज एसोसिएशन उत्तराखंड, हरिद्वार शाखा एवं अमरीश चौहान प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ, उत्तराखंड उपस्थित रहे। इस अवसर पर योगेश कुमार तायल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हरिद्वार, श्रीमती उर्मिला आर्य मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हरिद्वार, सुरेश आर्य प्रशासनिक अधिकारी हरिद्वार, राजेंद्र कुमार प्रशासनिक अधिकारी डेलना, जगविंदर सिंह वरिष्ठ सहायक सेवायोजन, मुकेश कुमार वरिष्ठ सहायक पिरान कलियर, श्रीमती अर्चना कनिष्ठ सहायक विशिष्ट हरिद्वार, श्रीमती पूजा शाह कनिष्ठ सहायक हरिद्वार, कुo पूनम कनिष्ठ सहायक तथा श्रीमती सोनिया सेवायोजन हरिद्वार सहित सभी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।





More Stories
रूड़की सिविल हॉस्पिटल के पास सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर जोरदार हंगामा, नगर निगम टीम और पुलिस को करना पड़ा भारी विरोध का सामना।
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।