Jan Mudde

No.1 news portal of India

अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।

Spread the love

आरिफ़ नियाजी।

रुड़की। भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा रुड़की द्वारा अनुश्रुति एकेडमी, आईआईटी रुड़की में ‘अखिल भारत को जानो’ प्रतियोगिता के द्वितीय चरण प्रश्नमंच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के 13 विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान, प्रतिभा और त्वरित उत्तर देने की क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सुरजीत सिंह गांधी, अध्यक्ष, अल्पसंख्यक शिक्षा विभाग, उत्तराखंड तथा पर्यवेक्षक प्रवीण सब्बरवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात वंदे मातरम् गीत के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।
प्रश्नमंच का संचालन डॉ. सत्येंद्र मित्तल ने अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से किया। प्रश्नों के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही और पूरा सभागार रोमांच से भरा रहा।
प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में शिवालिक पब्लिक स्कूल के प्रणव ठाकुर एवं कृष्णा ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में आदर्श बाल निकेतन के कुणाल शर्मा एवं रेहान खान ने प्रथम स्थान हासिल कर शाखा का गौरव बढ़ाया। दोनों वर्गों के विजेता विद्यार्थी नवंबर माह में होने वाली प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में शाखा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
शाखा अध्यक्ष रीति वर्मा ने आयोजन में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यालयों एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या विभूति सैनी, नीलम मधोक, नीरज मित्तल, नीलम शर्मा, सुगंध जैन, अनुपमा, ऋषिपाल सैनी, अल्का घनशाला, संगीता, शैलेंद्र माहेश्वरी, ममता सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।अंत में सचिव बबीता ने सभी का आभार व्यक्त किया।भारत विकास परिषद का यह आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय इतिहास, संस्कृति, परंपराओं एवं राष्ट्रीय गौरव के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ने का अवसर मिला।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369