आरिफ नियाजी
रूड़की में सिविल हॉस्पिटल के पास स्थित करोड़ों की बेशकीमती सरकारी भूमि पर कब्जा लेने पहुँची नगर निगम की टीम को कुछ लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान मौके पर जमकर हंगामा हुआ, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा।
दरअसल रुड़की के सिविल हॉस्पिटल के पास स्थित यह भूमि बेहद बेशकीमती है, जिस पर कब्जे की कार्रवाई के लिए नगर निगम की टीम जेसीबी और भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँची थी।जैसे ही निगम की टीम ने कार्रवाई शुरू की,कुछ लोग और उनके समर्थक बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
बढ़ते हंगामे को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और लोगों को शांत किया।
प्रशासन द्वारा इस बेशकीमती भूमि और पूरे घटनाक्रम को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वहीं इस बाबत नगर निगम के नगर आयुक्त गोपाल सिंह बिनवाल ने कहा कि कुछ भू माफिया बेशकीमती भूमि पर कब्जा करना चाहते है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा अगर ये लोग नहीं माने तो इन पर केस दर्ज कराए जायेंगे l





More Stories
मौo साजिद लगातार चौथी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए जिला अध्यक्ष,कर्मचारियों में भारी उत्साह
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।