आरिफ नियाज़ी
रुड़की के शिव मंदिर में शिवरात्री के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान शिव मंदिर परिसर के बाहर महाशिवरात्रि के उपलक्ष में श्रद्धालुओं को कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी पूजा गुप्ता ने अपने सहयोगियों के साथ खीर एवं फलों का प्रसाद वितरित किया। इस मोके पर भगवान शिव के मन्दिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
महाशिवरात्रि के उपलक्ष पर सिविल लाइन स्थित शिव मंदिर परिसर के बाहर जलाभिषेक करके लौट रहे श्रद्धालुओं को प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस सचिन गुप्ता उनकी धर्मपत्नी एवं समाजसेविका पूजा गुप्ता व उनके सहयोगी द्वारा श्रद्धालुओं को खीर व फलों का प्रसाद वितरित किया गया साथ ही महाशिवरात्रि पर उन्होंने भगवान शिव से कामना करते हुए कहा कि विश्व में शांति और आपसी सदभाव के साथ देश की खुशहाली की मनोकामना की।
सचिन गुप्ता ने कहा कि आज यूक्रेन और रूस के बीच जो युद्ध छिड़ा है उस पर भी जल्द से जल्द विराम लगे ऐसी कामना उन्होंने भगवान शिव से की है साथ ही यूक्रेन में फंसे भारत के छात्र छात्राओं को भी सुरक्षित भारत लाया जाए इस अवसर पर सचिन गुप्ता पूजा गुप्ता द्वारा सभी को महा शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर रेनू वैश्य, आकांक्षा, पलक, सावित्री मंगला, विजय पाल,बरखा देवी, वंदना अग्रवाल, शिवानी गोयल,श्वेता अहूजा, मोना गर्ग, बिना, पारुल, प्रियंका,अंजलि आदि उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला