Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे रुड़की, भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में की शिरकत 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर हो रही है बैठक में चर्चा

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश संगठन मंत्री अजय जी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद, खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन रुड़की भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल,भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी प्रदेश महामंत्री किरण चौधरी,आदि बड़ी संख्या में भाजपा के बड़े नेता मौजूद रहे।

इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा पार्टी का एक महत्वपूर्ण अंग है। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया जिसमें ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा

कि अभी से 2022 के चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369