आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की में ओबीसी मोर्चा में पहली बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रूड़कीं के एक होटल होने जा रही है। जिसमें भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद ,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, के अलावा भाजपा के कई बड़े नेता प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे। भाजपा पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर रुड़की के होटल में तैयारियां जोरों पर चल रही है जहां की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को कार्ड इश्यू किए गए हैं इतना ही नहीं कोई भी व्यक्ति आसानी से प्रवेश नहीं कर पाएगा ।सुरक्षा के चाक-चौबंद पुख्ता इंतजाम किए गए हैं पुलिस अधिकारी सुबह सवेरे से ही कार्यक्रम स्थल पर डेरा डाल चुके हैं खुफिया विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है हालांकि भाजपा पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में इस बैठक को लेकर भारी उत्साह दिखाई दे रहा है सुबह सवेरे से ही भाजपा के कार्यकर्ता होटल में पहुंचने शुरू हो गए थे ।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 10:30 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे हालांकि भाजपा ओबीसी मोर्चा की एक बड़ी बैठक नगर निगम परिषद में भी होनी है जिसमें भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। वही जिस होटल में भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक आयोजित की जा रही है उसके स्वामी विजेंद्र गोयल बेहद गौरव महसूस कर रहे हैं उनका कहना है कि आज पहली बार भाजपा ओबीसी मोर्चा की बड़ी बैठक आयोजित होने जा रही है जो उनके लिए गर्व की बात है मुख्यमंत्री का उनके होटल में आना किसी आश्चर्य से कम नहीं है वह मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं के बेहद आभारी हैं।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला