आरिफ नियाज़ी।
रूड़की। धर्मनगरी और आसपास के क्षेत्रों में शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से कांवड़ यात्रा संपन्न कराने पर पुलिस प्रशासन के समर्पण और अथक प्रयासों की जमकर सराहना की जा रही है। इसी कड़ी में प्रमुख समाजसेवी सचिन गुप्ता और ‘होटल सचिन इंटरनेशनल’ की चेयरपर्सन पूजा गुप्ता द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। होटल परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने वाले उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों और स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPOs) को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर उनका जोरदार अभिनंदन किया गया।
समारोह के दौरान कांवड़ यात्रा के दौरान दिन-रात मुस्तैदी से अपनी सेवाएं देने वाले उच्च पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले प्रमुख अधिकारियों में
एसपी देहात हरिद्वार शेखर चंद्र सुयाल,
सीओ मंगलौर अभिनव चौधरी,सीओ सुमित पांडेय,सीओ ओशीन जोशी,सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट,एसएसआई दीप कुमार,कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पुलिस बल की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों और लाखों की भीड़ के बीच पुलिस अधिकारियों और एस पी ओ ने जिस धैर्य, सतर्कता और सेवाभाव से दायित्वों का निर्वहन किया, उसी का परिणाम है कि यात्रा बिना किसी बाधा के सकुशल संपन्न हुई।
कार्यक्रम का बेहद सफल और प्रभावपूर्ण संचालन प्रसिद्ध मंच संचालक अफ़ज़ल मंगलौरी द्वारा किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर शहर के अनेक प्रमुख समाजसेवियों, राजनीतिक हस्तियों और गणमान्य नागरिकों ने भी पुलिस अधिकारियों का फूल-मालाओं और बुके से स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
स्वागत करने वाले प्रमुख समाजसेवी
प्रदीप रोशियान, अजय कुमार, अनिल कुमार, हेमेंद्र चौधरी, भूषण त्यागी, अरविंद कश्यप, पार्षद डॉ. नवनीत शर्मा, सुभाष जी, परमार जी, वीरेंद्र जैन, शकील, रईस, ज़ाकिर हुसैन, कांग्रेस नेता नीरज अग्रवाल, शेखर जी, विपिन कुमार एवं ईश्वर लाल शास्त्री आदि समारोह में उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य रूप से सुनील सिंगल, गोपाल नारसन, कलीम खान, उदय पुंडीर, पार्षद राहुल शर्मा, बिट्टू शर्मा, वी. के. गुप्ता, दिनेश पाल, शक्ति राणा और राजवीर रोड सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
समारोह के अंत में आयोजक सचिन गुप्ता एवं पूजा गुप्ता ने सभी अतिथियों, पुलिस अधिकारियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में शांति और व्यवस्था बनाए रखने वाले जांबाज अधिकारियों का सम्मान करना पूरे शहर के लिए गर्व की बात है।





More Stories
भीम आर्मी ने उत्तराखंड में बढ़ाया संगठन का कुनबा, पिरान कलियर के राशिद अली बने प्रदेश सचिव।
पिरान कलियर विवादित टिप्पणी के मामले में हिंदू रक्षा दल के प्रदेश और जिला अध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज।
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।