आरिफ़ नियाज़ी
भाजपा सरकार के द्वारा लगातार महंगाई,पेट्रोल-डीजल में हो रही बढ़ोत्तरी को लेकर कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा दसरे चरण में हरिद्वार ,रुड़की झबरेड़ा के बाद लंढोरा पहुंची।यहाँ पहुंचने पर कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ जोरदार तरीके से परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया। जिसके आयोजक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र रावत और अनुपमा रावत के अलावा कांग्रेस कमेटी के लोग रहे।
दूसरे चरण में हरिद्वार ज़िले से शुरू हुई यात्रा रुड़की के बाद सोमवार को खानपुर विधानसभा में पहुंची है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन यात्रा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में जनसैलाब उमड़ा।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जनसभा को सम्बधित करतें हुए कहा की पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है. जिसकी शुरुआत परिवर्तन यात्रा के रूप में शुरू हो गई है।और परिवर्तन यात्रा को लेकर लोगों में भारी जोश और जुनून है जनता प्रदेश की बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने और बदलने के लिए पूर्ण रूप से कटिबद्ध है।

इस दौरान प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उत्तराखंड में परिवर्तन की लहर चल चुकी है 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में कांग्रेस का परचम लहराएगा।और निश्चित ही 2022 में प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेंगी।पदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा नहीं बल्कि जनता का जन सैलाब चल रहा है।इस यात्रा में वो लोग भी शामिल हो रहे हैं जिन लोगों का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है वह भी भावनात्मक रूप से कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के साथ अपने अपने तरीके से जुड़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि हमें पूरा भरोसा है की प्रदेश भर में चलने वाली यह परिवर्तन यात्रा उत्तराखंड प्रदेश में नया इतिहास बनाएगी और कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।
उन्होंने कहा आम जनता का परिवर्तन यात्रा को लगातार आशीर्वाद मिल रहा है।नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिह ने कहा कि आज खानपुर विधानसभा से प्रारंभ की गई इस यात्रा में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है,उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा की बयार में आने वाले चुनाव में प्रदेश में जल्द ही परिवर्तन होगा।आज डबल इंजन की सरकार में किसान और नोजवान सडको पर है,इस सरकार को 2022 में परिवर्तन करना है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि हरीश रावत को इस प्रदेश के विकास को नए आयाम दिए है प्रदेश का विकास करने में हरीश रावत ही सक्षम है हरीश रावत एक ऐसा चेहरा है जिन्हें जनता भलीभांति जानती है उन्होंने कहा कि खानपुर विधानसभा में आज तक भी कोई विकास कार्य नहीं दिखाई दे रहा है
इस मौके पर विधायक काजी निजामुद्दीन, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राव आफाक, पूर्व राज्य मंत्री मनोहर लाल शर्मा,कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम शर्मा गोपाल नारसन, कांग्रेस के अनुसूचित विभाग के प्रभारी प्रमोद कुमार जयंत, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री किरण पाल बाल्मीकि, राजवीर चौहान ,कांग्रेस विधायक फुरकान अली, कांग्रेस विधायक ममता राकेश, डॉक्टर जीतराम, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी,कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मपाल ,उत्तराखंड की सह प्रभारी दीपिका पांडेय, कांग्रेसी नेता रजनीश शर्मा, कांग्रेस नेता सतपाल ब्रह्मचारी ,कांग्रेस नेता शमशाद चेयरमैन,मीरहसन, तीर्थपाल रवि, रूड़कीं कांग्रेस नगर अध्यक्ष मोहम्मद मुबशिर,, आदितय राणा, आदि मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला