आरिफ नियाज़ी।
रूड़की श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद कन्या डिग्री कॉलेज में बी.एससी. एवं एम.ए. की छात्राओं के लिए आयोजित फ्रेशर पार्टी में मुख्य अतिथि के रूप में सौरभ भूषण शर्मा के कर-कमलों द्वारा रिबन काटकर व माँ सरस्वती को दीप प्रज्ज्वलित कर पार्टी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, उत्तराखंडीय सामूहिक नृत्य, रैंप वॉक एवं विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का सुंदर परिचय दिया।
महाविद्यालय के सचिव सौरभ भूषण शर्मा ने सभी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन केवल शिक्षा प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण चरण है। नई छात्राओं का स्वागत केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके नए शैक्षणिक जीवन की सुखद एवं उत्साहपूर्ण शुरुआत है। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, संस्कार और शिक्षा के साथ अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
इसी क्रम में महाविद्यालय स्ववित्तपोषित प्रभारी डॉ. मधु मेहरा द्वारा सभी नवागंतुक छात्राओं का स्वागत किया गया एवं उनके उज्ज्वल, सफल एवं सुखद भविष्य की हार्दिक मंगलकामनाओं की प्रार्थना की। उन्होंने छात्राओं को सदैव प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने और अपने माता-पिता एवं महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इसी क्रम में महाविद्यालय परिवार की मिस प्रियंका, मिस संदीपा, मिस फिरदौस, मिस आंचल, मिस शिवानी एवं मिस अंशुल, मिस राधा, मिस मोनिका, मिस काजल, मिस अमिता आदि शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।





More Stories
ऊर्जा निगम के अवर अभियंता की कार्यशैली के खिलाफ भड़का आक्रोश, उत्तराखंड किसान मोर्चा ने खोला मोर्चा, स्मार्ट मीटर का किया विरोध।
रूड़की में कांवड़ यात्रा के सफल संचालन पर भव्य सम्मान समारोह*, *समाजसेवी सचिन गुप्ता व पूजा गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों और SPO को किया सम्मानित।
भीम आर्मी ने उत्तराखंड में बढ़ाया संगठन का कुनबा, पिरान कलियर के राशिद अली बने प्रदेश सचिव।