Jan Mudde

No.1 news portal of India

हरिद्वार मंगलौर हाइवे पर भूमि विवाद के मामले नें पकड़ा तूल,पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष, ऊर्जा निगम के सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता का मामला।

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।
मंगलौर हरिद्वार हाइवे पर कई करोड़ क़ी भूमि को लेकर दो पक्ष आमने सामने हैँ दोनों पक्ष अपनी अपनी भूमि होने का दावा कर रहे हैँ हालांकि आज पुलिस के साथ तहसील प्रशासन क़ी टीम मौक़े पर पहुंची और विवादित भूमि के सभी दस्तावेज़ बारिकी से खंगाले।हालांकि तहसील प्रशासन और चकबंदी विभाग के अधिकारी किसी परिणाम पर पहुँचते उससे पहले ही दोनों पक्षो में जमकर धक्का मुक्की हुई और मारपीट पर उतारू हो गए इसी दौरान सिविल लाईन कोतवाली पुलिस दोनों पक्षो के तीन लोगों को हिरासत में लेकर सिविल लाईन कोतवाली पहुंची जहाँ उन पर शान्तिभंग में केस दर्ज किया गया है.
दरअसल उत्तरप्रदेश में यूपीसीएल के पूर्व अधिशासी अभियंता ऋषिपाल सिंह का आरोप है क़ी दौलतपुर गाँव के कुछ भू माफिया उनकी बेशकीमती करोड़ों क़ी भूमि पर कब्ज़ा करने का प्रयास कर रही है जबकि उनके पास 2012 का कब्ज़ा है और सभी दास्तावेज़ मौजूद है। ऊर्जा निगम के तत्कालीन अधिशासी अभियंता ऋषिपाल सिंह का कहना है क़ी दलित होने का खामियाज़ा उन्हें भुगतना पड़ रहा है आज तक उन्हें तहसील या चकबंदी से आज तक कोई नोटिस तक नहीं मिला है अधिकारी भी भू माफियाओ का ही साथ दे रहे हैँ। अब वह ज़िलें के आला अधिकारियों से इस बाबत शिकायत करेंगे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369