आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के आदर्श नगर के एक वेडिंग पॉइंट में भारतीय ब्राह्मण समाज के छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक पहुंचे इस दौरान उन्होंने ब्राहमण समाज को एकजुट करने के लिए आह्वान किया उन्होंने कहा कि कोई भी समाज बिना संगठित हुए प्रगति नहीं कर सकता इसलिए समाज का संगठित होना बेहद जरूरी है एकता बेहद ज़रूरी है जिसे ब्रहामण समाज से आज इस कार्यक्रम में दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोग जिस फील्ड में रहे हो अपनी पहचान जरूर करा देते हैं।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के उत्थान में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी उन्होंने समाज के सभी लोगों से देश और प्रदेश के विकास में योगदान करने की अपील की ।उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज का इस देश में बहुत बड़ा योगदान रहा है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने होनहार एवं प्रतिभावान छात्र छात्राओं का मोमेंटो देकर सम्मानितभी किया। उन्होंने कहा कि आज के ये छात्र देश का भविष्य हैं इन छात्र छात्राओं को ही नए भारत का निर्माण करना है।यही देश का भविष्य हैं।मदन कौशिक ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने आज के इस कार्यक्रम से दिखा दिया है कि ब्राह्मण समाज एक जुट है।
उन्होंने समाज के प्रबुद्ध लोगों से समाज के लोगों को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह इस कार्यक्रम के आयोजकों को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने छात्र छात्राओं का सम्मान किया हमेशा इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे हैं और आगे भी होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ये बच्चे नए राष्ट्र का निर्माण करेंगे। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक नितिन शर्मा, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सतीश शर्मा, पार्षद जे पी शर्मा,शोभित गौतम,पूर्व राज्य मंत्री निरुपमा गौड़,पार्षद नवनीत शर्मा,पंडित सेमवाल, सौरभ भूषण, पूर्व राज्य मंत्री संजय पालिवाल, पूर्व चेयरमैन पंडित दिनेश कौशिक, धर्मवीर शर्मा,भाजपा के मंडल अध्यक्ष अरविंद गौतम आदि बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज लोग मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला