आरिफ नियाज़ी।
पिरान कलियर क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और उन्माद फैलाने वाले बयान को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष गुलजार चौधरी की तहरीर पर पुलिस ने हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा और जिला अध्यक्ष विशाल चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।दरअसल
पिरान कलियर स्थित प्रसिद्ध दरगाह और क्षेत्र को लेकर हाल ही में हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों द्वारा कुछ आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां की गई थीं। भीम आर्मी का आरोप है कि इन बयानों का उद्देश्य सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाना और दो समुदायों के बीच धार्मिक तनाव पैदा करना था
भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष गुलजार चौधरी ने पिरान कलियर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि ललित शर्मा और विशाल चौहान सोशल मीडिया व सार्वजनिक बयानों के जरिए क्षेत्र में धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
गुलजार चौधरी ने अपनी शिकायत में कहा क़ी
”पिरान कलियर वर्षों से गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे का प्रतीक रहा है। ऐसे भड़काऊ बयानों के जरिए शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती।”
पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए ललित शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, हिंदू रक्षा दल) और विशाल चौहान (जिला अध्यक्ष, हिंदू रक्षा दल) के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





More Stories
भीम आर्मी ने उत्तराखंड में बढ़ाया संगठन का कुनबा, पिरान कलियर के राशिद अली बने प्रदेश सचिव।
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।