Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर कोतवाली पुलिस ने गंगनहर आसफ़नगर झाल से बरामद किया छात्र का शव,15 सितम्बर से स्कूल जाने के बाद हुआ था लापता मर्तक नीशू,पुलिस जुटी जांच में

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

मंगलौर कोतवाली पुलिस ने गंगनहर झाल से एक  छात्र का शव बरामद किया  है फिलहाल पुलिस ने छात्र के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही  पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। दरअसल रुड़की के इंदिरा विहार सुनहरा  कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय सूरजभान उर्फ निशू पुत्र यशपाल 15 सितंबर को सुबह सवेरे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था निशू कक्षा आठ का छात्र था लेकिन स्कूल जाने के बाद वह घर वापस नहीं लौटा जिसकी परिजनों को चिंता हुई निशु के परिजनों ने उसकी  जगह जगह और अपनी रिश्तेदारियों  के अलावा स्कूल में भी उसकी सरगर्मी से तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था  जिसके बाद निशु के परिजनों ने उसके तीन दोस्तों पर लूट के बाद हत्या करने का गंभीर आरोप लगाते हुए गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी थी।  इसी दौरान आज रविवार की सुबह मंगलौर कोतवाली पुलिस ने मृतक सूरजभान उर्फ निशु का शव गंग नहर आसफ़नगर झाल  से बरामद किया  है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जैसे ही गांव में निशु के शव की सूचना मिली तो गांव में सन्नाटा पसर गया तो वही परिवार में निशु की मौत के बाद कोहराम मचा है फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है वहीं परिजनों ने उसके तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है जिसकी तैयारी उन्होंने पुलिस को दिए उन्होंने पुलिस को भी आरोप लगाया कि पुलिस भी

इस मामले को लेकर लापरवाह बनी हुई है और कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है।वहीं मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी का कहना है कि शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369