Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी बैजंती माला ने किया चार लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास, सड़क की गुणवत्ता पर रहेगी कड़ी नजर

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी वैजयंती माला ने आज रविवार को नन्हेड़ा अनंतपुर से माधवपुर गांव तक बनने वाली चार लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास किया।इस सड़क को लोकनिर्माण विभाग बनाएगा। इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी बैजंती माला ने कहा कि इस सड़क में गुणवत्ता का पूरा ध्यान दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल लगातार क्षेत्र के विकास को लेकर बेहद गंभीर हैं।उन्होंने क्षेत्र की जनता से चुनाव में जो वायदे किये थे उनको उन्होंने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि देशराज कर्णवाल ने इस क्षेत्र के विकास को नए आयाम दिए हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जो विकास का वायदा है उसे भाजपा विधायक और उनके पति पूरी तरह से निभा रहे हैं। आने वाले चुनाव में भी क्षेत्र की जनता देशराज कर्णवाल को जिताने का संकल्प ले चुकी है। इस दौरान बैजंती ने कहा कि जिस सड़क का आज शिलान्यास हुआ है उस पर जलभराव की अक्सर शिकायत मिलती थी लेकिन अब इस सड़क के बनने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369