आरिफ नियाज़ी
रूड़की वैक्सिनेशन वेरिफायर के रूप में कार्य कर रहे शिक्षकों का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की के आदेश पर उप शिक्षा अधिकारी रुड़की सुबोद्ध मलिक ने स्पस्टीकरण मांग कर उनके द्वारा अपने कार्य दायित्व के प्रति घोर लापरवाही एवं असंवेदनशीलता के कारण चेतावनी पत्र देते हुए उनके एक दिन के वेतन रोकने सम्बन्धी आदेश जारी दिए है। जिलाधिकारी हरिद्वार के आदेश के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सिनेशन का कार्य युद्ध स्तर पर जारी किया हुआ है जिसमे वैरिफायर के रूप में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई हुई है।
शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय बलेलपुर में कार्यरत प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार,प्राथमिक विद्यालय केल्हनपुर के प्र0 अ0 करण पाल,प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद के प्र0 अ0 अनिल कुमार और प्राथमिक विद्यालय बेलडा द्वितीय की स0 अ0 अंजू भंडारी की ड्यूटी वैक्सिनेशन वैरिफायर के रूप में लगाई गई थी लेकिन उपरोक्त स्वास्थ्य विभाग की जाँच टीम के दौरान शिक्षक डयूटी कार्यस्थल पर नदारद मिले।
जिसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग द्वारा रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को की गई जिसके उपरांत उप जिलाधिकारी द्वारा उप शिक्षा अधिकारी को उक्त शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए उप शिक्षा अधिकारी (प्रा0 शि0) सुबोद्ध मलिक ने तत्काल शिक्षकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जवाब तलब कर उनका जवाब संतोषजनक ना होने पर उक्त दिवस का वेतन रोकने की चेतावनी जारी कर तत्काल जवाब माँगा गया है।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला