आरिफ नियाज़ी
कलियर शरीफ हज हाउस पहुंचे हज कमेटी के सदस्य इस्लाम अहमद ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अल्पसंख्यकों के विकास के लिए तरह तरह की योजनाएं चला रहीं हैं जिनका उन्हें लाभ मिल रहा है।इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा की कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों को भाजपा का ख़ौफ़ दिखाकर वोट तो हासिल किए लेकिन उनके उत्थान के लिए कभी कुछ नहीं किया मुसलमान को हमेशा ही भाजपा से दूर रखने का काम कांग्रेस ने किया है जबकि भाजपा ने कभी मुसलमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया बल्कि उसे देश के विकास में भागीदार बनाने का काम किया।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
मुसलमान इस देश का पक्का सच्चा वफादार है अब वह किसी के डराने और धमकाने में नहीं आता। उन्होंने कहा कि आज मुस्लिम समाज समझ चुका है कि उसका भला किस पार्टी में है। मुस्लिम समाज भाजपा को पूरे तन मन से वोट देगा जिसका एक उदाहरण 2022 के विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा।पूरे बहुमत के साथ बल्कि 60 प्लस सीटों के साथ भाजपा की सरकार उत्तराखण्ड में बनेगी।उन्होंने कहा कि सात साल पहले 2014 मे भी मोदी जी और भाजपा से मुसलमानों को डराया गया उनमें ख़ौफ़ पैदा करने की कोशिश की गई लेकिन किस मुसलमान का घर जलाया गया किस मुसलमान के कारोबार को नुकसान पहुंचा कोई बताने वाला नहीं है सब कुछ सत्ता हथियाने के लिए कंग्रेस राजनीति कर रही है जिसमे वह कभी कामियाब नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि उन्हें हज कमेटी का सदस्य भी भाजपा सरकार ने बनाया कभी उन्हें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा।इस बार प्रदेश का अल्पसंख्यक भाजपा के साथ है और पूरा समर्थन करेगा।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला