आरिफ़ नियाज़ी
पहली बार उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी रूड़कीं के जीवनदीप आश्रम भी पहुंचे जहां उन्होंने श्री सिद्धबली गणपति महोत्सव की स्थापना पूजा की ।इस अवसर पर जीवनदीप आश्रम के परमाध्यक्ष जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि जी महाराज का उन्होंने आशीर्वाद ग्रहण किया इस अवसर पर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज ने बताया की केसरी पुष्कर धामी बड़े ही धार्मिक और सामाजिक भावना से भरे हुए हैं महाराज ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि पुष्कर धामी 12 वर्ष तक लगातार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहेंगे और उत्तराखंड को निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ाते रहेंगे।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
आज शुक्रवार को गणपति महोत्सव की बड़ी विशेषता यह थी की जीवनदीप आश्रम में स्वामी यतींद्र आनंद गिरि महाराज द्वारा यह पहल की गई जिससे नदियों में प्रदूषण ना हो मूर्तियां ना बहायी जाए आश्रम में धातु के बड़े गणपति प्रतिष्ठित किए गए जिनको उत्सव गणपति नाम दिया गया विसर्जन वाले दिन विधिवत उनका पूजन कर यात्रा के साथ गंगा जाकर उन्हें स्नान कराकर वापस मंदिर में स्थापित किया जाएगा और प्रतिवर्ष यही क्रम रहेगा।

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में सहकारिता और उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत,गन्ना मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा, लक्सर विधायक संजय गुप्ता, मेयर गौरव गोयल, मनोज गोयल, मुनीष सैनी, सत्येंद्र गुप्ता, योगेश सिंघल, डॉक्टर बृजपाल, बृजमोहन सैनी, पंकज वर्मा, बारू सिंह, प्रवेश, पंकज कश्यप, चंदन त्यागी, प्रदीप वधावन , विजय अग्रवाल, के पी सिंह, सुदर्शना, शशि दुबे, कांति देवी, शिव कुमार धीमान, प्रदीप अवस्थी , मोहित शास्त्री आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला