Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की सिविल हॉस्पिटल में करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने सिविल अस्पताल में डाला डेरा

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहली बार आगमन को लेकर अस्पताल प्रबंधन में खासा उत्साह है अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एक तरफ जहां पुलिस प्रशासनिक अधिकारी सुबह सवेरे से ही सिविल हॉस्पिटल में डेरा डाल चुके हैं तो वही पुलिसकर्मियों को भी सिविल हॉस्पिटल के चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है। डॉग स्क्वायड टीम  के अधिकारी भी सिविल हॉस्पिटल पहुंचे हैं जहां  की सुरक्षा व्यवस्था का  वह जायजा ले रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने भी मुख्यमंत्री के पहली बार आगमन को लेकर काफी तैयारियां की है अस्पताल प्रबंधन में काफी उत्साह नज़र आ रहा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे पहले सिविल हॉस्पिटल पहुंचेंगे जहां पर वह करोड़ो की लागत से बने आईसीयू और ऑक्सीजन प्लांट आदि  का लोकार्पण करेंगे इतना ही नहीं मुख्यमंत्री सिविल हॉस्पिटल में बन रहे 26 लाख की अधिक की धनराशि से नेत्र शल्य कक्ष और प्रसव शल्य कक्ष,दो करोड़ 30 लाख केआइसीयू के साथ साथ 70 लाख से ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। सिविल हॉस्पिटल के सीएमएस डॉक्टर संजय कंसल ने बताया कि पहली बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिविल हॉस्पिटल में पहुंच पहुंच रहे हैं जो करोड़ों की योजनाओं का  शुक्रवार को लोकार्पण करेंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अस्पताल प्रबंधन में बेहद उत्साह है अस्पताल में अब मरीजों को सभी सुविधाएं मिलेगी किसी भी मरीज को बाहर जांच कराने की कोई  जरूरत नहीं पड़ेगी ।हालांकि की सुबह सवेरे से ही सिविल हॉस्पिटल के आसपास साफ सफाई का कार्य बड़े पैमाने पर चल रहा है और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी सुबह सवेरे ही सिविल हॉस्पिटल में डेरा डाल चुके हैं कई पुलिस थानों की पुलिस फोर्स को सुरक्षा में लगाया गया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369