मोहम्मद शामिक
रुड़की भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के आवास पर पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत हुआ इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार अल्पसंख्यक उत्थान के लिए बेहद गंभीर है इस समुदाय के लिए तमाम तरह की विकास कार्यों की योजनाएं चलाई हैं जिनका उन्हें लाभ मिल रहा है उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि कांग्रेस और राजनीतिक पार्टियां मुस्लिम समाज को केवल अपना वोट बैंक समझती रही और उन्हें भाजपा से दूर करती रहीं लेकिन अब समय आ गया है कि अल्पसंख्यक समाज बड़े पैमाने पर भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ चुका है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने साफ-साफ कहा कि अल्पसंख्यकों को अब भाजपा से डरने की जरूरत नहीं है अल्पसंख्यक समाज को भारतीय जनता पार्टी आगे बढ़ा रही है। उत्तराखंड की सरकार भी अल्पसंख्यकों को आगे बढ़ाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। जिसके चलते अल्पसंख्यक समाज भी आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अपने आपको बेहद सुरक्षित मान रहा है जमाल सिद्दीकी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि उन्हें देवभूमि में आकर बहुत अच्छा लगा है भाजपा कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है उनके इस दौरे के बाद अल्पसंख्यक समाज के लोग बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ेंगे उन्होंने कहा कि मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है मुसलमान इस देश का पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

मुस्लिम सबसे बड़े देश भक्त है।इस मौके पर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के ज़ोरदार स्वागत करते हुए कहा कि उनका सौभाग्य है कि आज मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके आवास पर पहुंचे हैं उन्हें पूरी आशा ही नहीं उम्मीद है कि अल्पसंख्यक समाज तेज़ी से अब भाजपा से जुड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा से अल्पसंख्यकों को डरने की आवश्यकता नहीं है। भाजपा में ही अल्पसंख्यकों के हित में सुरक्षित नहीं है।
इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री शादाब शम्स, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतज़ार हुसैन,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष बहरोज आलम, उपाध्यक्ष हाजी मुस्तकीम, प्रदेश उपाध्यक्ष अनीस गौड़, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अनीस अमहद गौड़, अमजद शेख ,राजीव त्यागी, गुलफाम शेख, सलीम फारूकी, मंडल अध्यक्ष अंजुमन गौड़, जमील अहमद, तलत परवीन, नरेंद्र कुमार जैन, आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला