Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की सिविल हॉस्पिटल के ब्लड़ बैंक में रक्तदान महादान ने किया रक्तदान, लगभग 60 यूनिट रक्त का रखा गया लक्ष्य, सीएम के आगमन पर रखा गया था रक्तदान का कार्यक्रम

Spread the love

मोहम्मद शामिक

रुड़की सिविल हॉस्पिटल पहुंच रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन को लेकर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान महादान द्वारा आज शुक्रवार को रक्तदान किया गया जिसमें रक्तदान महादान संस्था द्वारा लगभग 60 यूनिट रक्त ब्लड बैंक में दान किया जाएगा इस दौरान रक्तदान महादान के अध्यक्ष अनस गाज़ी  ने बताया  कि रक्तदान से बड़ा कोई कार्य नहीं हो सकता रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है रक्तदान सबसे बड़ी सेवा है रक्तदान करने से गरीबों को भी उपचार में मदद मिलती है इस दौरान अनस गाजी ने कहा कि बढ़िया कहा की मैं पिछले लंबे समय से रक्तदान करते रहे हैं उनकी संस्था रक्तदान महादान हमेशा गरीब और निर्धन परिवारों के लिए रक्तदान करती आई है इस बार भी लगभग 60 यूनिट ब्लड निर्धन लोगों के लिए दान दिया जाएगा।

इस बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहली बार रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में पहुंच रहे हैं जो करोड़ों की योजनाओं की सौगात अस्पताल को देंगे इसलिए उन्होंने उनके आगमन पर रक्तदान महादान का आयोजन किया है। इस मौके पर अब्दुल मुस्लिम, आमिर मलिक, मोहम्मद, राहुल मलिक और वाजिद अली आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369