Jan Mudde

No.1 news portal of India

नगला इमरती गांव में निर्माणाधीन दीवार को लेकर दो पक्षों में चले जमकर लाठी डंडे, एक ही पक्ष के तीन लोग घायल, सिविल हॉस्पिटल में भर्ती, पुलिस जुटी जांच में

Spread the love

मोहम्मद शामिक

रूड़की के नगला इमरती गांव में दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले जिसमे एक ही पक्ष के दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल रूड़कीं भेजा गया है। वहीं मौके पर पहुंची सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हंगामा करने वालों को पुलिस चिन्हित कर रही है।दरअसल नगला इमरती गांव में आबिद और यामीन का परिवार अपने घर के पास दीवार कर रहे हैं आरोप है कि  अकबर अली के परिवार ने ब्रहस्पतिवार को सुबह सवेरे उनके घर पर हमला बोल दिया जिसमें लाठी डंडो से उनकी महिलाओं पर भी हमला किया गया अगर आरोपियों की किसी तरह वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर भी जोरदार तरीके से हमला कर दिया  इस हमले में गुलशेर पुत्र आबिद,नूरी पत्नी आबिद,और शबनूर पुत्री गुलशेर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

शबनूर मानसिक रोगी है जिसे आरोपियों पर दौड़ा दौड़ा कर पीटने का आरोप है। हंगामा इतना बढ़ा की मौके पर अफरातफरी मच गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।वहीं गुलशेर और आबिद का आरोप है कि  सुबह सवेरे अकबर पुत्र फकीरा, अज़ीज़ पुत्र मुस्तफा,मुबारिक पुत्र अकबर,आकिल ,इसरार ,इस्तखार पुत्र गण तालिब ,अमजद पुत्र हसरत,हसरत पुत्र मकसूद,सईद पुत्र अलीहसन ,तमरेज़ पुत्र हसरत आदि उनके घर पर धारदार हथियार और लाठी डंडो के साथ घर पर चढ़ाई कर दी जिसमें उन्होंने सभी को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। छीखपुकार की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए जिन्हें देखकर सभी आरोपी दीवार को ध्वस्त करते नज़र आ रहे हैं जबकि कोर्ट ने उनके पक्ष में निर्णय कर रखा है।

उन्हें दबाने की कोशिश की जा रही है। उनकी जान को आरोपियों से लगातार खतरा बना हुआ है किसी भी समय आरोपीगण उनके परिवार पर बड़ा हमला कर सकते हैं। वहीं इस बाबत आकिल ने बताया कि उनके पास भूमि के सभी दस्तावेज मौजूद हैं जिसका बटवारा आज तक भी नहीं हुआ है  गांव की पंचायत  जो भी फैसला दे तो वह उसे मानने को तैयार हैं लेकिन जब तक बटवारा नहीं हो जाता तब तक दीवार का निर्माण भी नहीं हो सकता।वहीं दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पुलिस लगा दी है ।दोनो पक्षों से पुलिस जानकारी जुटा रही है। वहीं इस बाबत कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाया गया है पूछताछ के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369