आरिफ नियाज़ी
नारसन में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना को लेकर बाल विकास विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है आलम यह है कि बाल विकास विभाग ने अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के जरिए गांव गांव के लोगों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना की जानकारी उपलब्ध कराई है। आज नारसन ब्लॉक के कुरड़ी गांव में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के अंतर्गत महिलाओं को किट दी गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र पर व्रक्षारोपण भी किया गया।इस मौके पर जहां नारसन ब्लॉक के अधिकारी शामिल रहे तो वहीं मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता और नगर निगम रुड़की के पार्षद नवनीत शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना का लाभ लोगों को भरपूर मिल रहा है इस योजना से महिलाओं को बड़ा लाभ पहुंचेगा।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि बाल विकास विभाग कई योजनाएं चला रहा है जिनमे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रमुख है ये बेहद सराहनीय कार्य है जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। आंगनवाड़ी वर्कर जिस तरीके से गांव-गांव में जाकर लोगों को जागरूक कर रही है वह बधाई की पात्र हैं। नवनीत शर्मा ने कहा कि गांव का सर्वे , वोटर लिस्ट का कार्य, जनगणना, पल्स पोलियो, वैक्सिनेशन अभियान हो सभी में आंगनवाड़ी वर्कर की मुख्य भूमिका रहती है आगनबाड़ी वर्कर का जुड़ाव सीधे तौर पर गांव के हर व्यक्ति से और हर महिला से रहता है जो सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भी बाल विकास विभाग के द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां आंगनवाड़ी वर्कर छोटे बच्चों को केंद्र पर लाकर उन्हें पढ़ाने का काम करती हैं वहीं उन पर विभाग की अन्य ज़िम्मेदारियाँ भी रहतीं हैं।इस मौके पर बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर सरला बडोनी, सुमन त्यागी,अर्चना शर्मा,सविता,अंजू,मेनका,पूनम,दीपक,दीपमाला,आंगनबाड़ी वर्कर वर्षा मौसम,रेणु,अनिता,पिंकी,उर्मिला यादव ,शकुंतला,मीनाक्षी,रमा,अक्षय,मोनिका,पूजा ,अंजू सुमनलता,और पद्मावती आदि मुख्य रूप से शामिल रहीं।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला