Jan Mudde

No.1 news portal of India

रोट्रेक्ट क्लब रुड़की मिडटाउन एवं बर्थ फिटनेस क्लब के सहयोग से विश्व रोटरेक्ट सप्ताह के अवसर पर सातवा विश्व स्तरीय रक्तदान के शिविर का किया आयोजन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रोट्रेक्ट क्लब रुड़की मिडटाउन एवं बर्थ फिटनेस क्लब के सहयोग से विश्व रोटरेक्ट सप्ताह के अवसर पर सातवा विश्व स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून की टीम ने 70 यूनिट रक्त एकत्र किया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष चेतन तायल व कार्यक्रम संयोजक नमन मलिक ने कहा कि रक्तदान महादान है।

उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि रक्तदान करने से हम दूसरे का जीवन बचा सकते हैं। जो एक सराहनीय कार्य है। इस मौके पर जगन दुआ, शुभम अग्रवाल, गौरव शर्मा, आकाश जैन मोहित चावला आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर क्वाड्रा आयुर्वेदिक मेडिकल हॉस्पिटल रुड़की के सहयोग से भी रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें रुड़की सिविल अस्पताल की टीम ने 72 यूनिट रक्त एकत्र किया। इस मौके पर विपुल मदान, तुषार दुआ, कार्यक्रम संयोजक गुरदीप सिंह पाहुजा, व गीत कुकरेजा, गौरव शर्मा, आकाश जैन आदि लोग उपस्थित रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369