आरिफ़ नियाज़ी
रोट्रेक्ट क्लब रुड़की मिडटाउन एवं बर्थ फिटनेस क्लब के सहयोग से विश्व रोटरेक्ट सप्ताह के अवसर पर सातवा विश्व स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून की टीम ने 70 यूनिट रक्त एकत्र किया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष चेतन तायल व कार्यक्रम संयोजक नमन मलिक ने कहा कि रक्तदान महादान है।
उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि रक्तदान करने से हम दूसरे का जीवन बचा सकते हैं। जो एक सराहनीय कार्य है। इस मौके पर जगन दुआ, शुभम अग्रवाल, गौरव शर्मा, आकाश जैन मोहित चावला आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर क्वाड्रा आयुर्वेदिक मेडिकल हॉस्पिटल रुड़की के सहयोग से भी रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें रुड़की सिविल अस्पताल की टीम ने 72 यूनिट रक्त एकत्र किया। इस मौके पर विपुल मदान, तुषार दुआ, कार्यक्रम संयोजक गुरदीप सिंह पाहुजा, व गीत कुकरेजा, गौरव शर्मा, आकाश जैन आदि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला