आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की से भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा जीत की हैट्रिक लगाने के बाद पहली बार पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान बत्रा ने कहा कि उन्होंने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाये जाने की मांग पार्टी हाईकमान से की है। प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगर रुड़की से चुनाव लड़ना चाहें तो वह उनके लिए अपनी सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं।भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा आज होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने रुड़की की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनता ने उन्हें अपना पूर्ण समर्थन दिया है उसके लिए तहे दिल से आभारी है
उन्होंने कहा कि रुड़की को ग्रीन सिटी मॉडल सिटी बनाने के लिए पूरे प्रयास की जाएगी जो भी विकास कार्य हैं उनमें तेजी लाई जाएगी प्रदीप बत्रा दें साफ तौर से कहा कि रुड़की का विकास करना ही उनका मकसद है जिस उम्मीद के साथ रुड़की की जनता ने उन्हें अपना वोट दिया है वह उस पर खरा उतरेंगे। प्रदीप बत्रा ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेहनत की बदौलत ही उत्तराखंड में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बन रही है जिसमें पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से प्रदेश में विकास को आगे बढ़ाया जनता ने उसी पर मोहर लगाई है
अगर पुष्कर सिंह धामी रुड़की से चुनाव लड़ना चाहते हैं तो उनके लिए अपनी सीट भी छोड़ने के लिए तैयार है एक सवाल के जवाब में भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार जो भी दायित्व या जो भी जिम्मेदारी उन्हें कि उसे बखूबी निभाएंगे प्रेस वार्ता के दौरान मंडल अध्यक्ष भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंधु भाजपा नेता सौरव गुप्ता राम अग्रवाल अजय दिगंबर जैन आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला