Jan Mudde

No.1 news portal of India

रामपुर से लापता हुई बच्ची को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

Spread the love

रुड़की के रामपुर कृषि मंडी के पास ट्रक से लापता हुई चार साल की बच्ची को गंगनहर कोतवाली पुलिस और सीपीयू के पुलिसकर्मियों ने तीन घंटे में ही बरामद कर लिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने सीपीयू और गंगनहर कोतवाली पुलिस का बड़ा आभार जताया। इस दौरान बेटी को देखकर पिता भी भावुक हो गया ।दरअसल कहरडा गांव ज़िला मुज़फ्फरनगर निवासी वसीम अपने ट्रक से जयपुर से सामान लेकर रामपुर की नवीन कृषि मंडी में पहुंचा था जहां उसका परिवार भी साथ था इसी दौरान उसकी पत्नी एक बच्ची को लेकर देहरादून के लिए निकल गई जबकि उसकी चार साल की बच्ची ट्रक से कहीं लापता हो गई जिसकी सूचना बच्ची के पिता ने तुरंत ही पुलिस हैल्प लाइन नंबर पर दी जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

आनन फ़ानन में पुलिस अधिकारियों ने गंगनहर कोतवाली पुलिस और सीपीयू को बच्ची को तलाशने में लगाया जिसके बाद पुलिस और सीपीयू की टीम लगातार बच्ची की तलाश करते रहे। तीन घंटे बाद पुलिस और सीपीयू को बड़ी सफलता मिली।चार साल की बच्ची को सीपीयू की टीम ने रामपुर चुंगी से सकुशल बरामद कर लिया।बच्ची को तलाशने में सीपी यू के चैतन्य कुमार और हैड कॉन्स्टेबल पॉपीन कुमार के काफी प्रयास रहे जिन्होंने लापता बच्ची को उनके मां बाप से मिलवाया।इस दौरान बच्ची को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो पुलिस की टीम मौके पर एलर्ट दिखाई दी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369