आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर चुंगी के पास साइड देने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब एक दर्जन दबंग युवकों ने लाठी-डंडों धारदार हथियारों, और पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान युवक की लग्जरी कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचाकर मौक़े से निकल भागे
जानकारी के अनुसार, बलेलपुर पनियाला निवासी मोहम्मद साजिद पुत्र जिन्दा हसन का आरोप है की वह बीती 3 नवंबर की शाम लगभग शाम के समय दून पब्लिक स्कूल की तरफ से अपनी लगज़री कार से रामपुर चुंगी की ओर आ रहे थे। रास्ते में साइड देने को लेकर कुछ युवकों से उनकी मामूली कहासुनी हो गई। आरोप है कि करीब दो घंटे बाद जब वह दोबारा वहां से गुजरे तो कई युवकों ने उन्हें घेरकर उनकी कार पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी कार के शीशे तक तोड़ दिए। साजिद और उसके साथियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
पीड़ित पक्ष ने वकार, अलकसीम, उवैश निवासी रामपुर सहित कुछ अन्य लोगों पर हमले में शामिल होने का आरोप लगाया है। घटना के सीसीटीवी फुटेज में कई युवक हाथों में लाठी-डंडे लेकर दिखाई देने की बात कही जा रहे है।परिजन मो. तालिब ने बताया कि उनकी किसी से पुरानी रंजिश नहीं है। मामूली कहासुनी को लेकर इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि रामपुर चुंगी पर ठेले और दुकानों के बाहर खड़े वाहनों के कारण अक्सर जाम और विवाद की स्थिति बनती है।
पीड़ित ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर देकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर और फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद से परिवार दहशत में है और न्याय की मांग कर रहा है।
एसपी देहात अभय सिंह ने बताया कि रामपुर चुंगी पर मारपीट की घटना के संबंध में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





More Stories
बीएसएम संपत्ति विवाद ने पकड़ा तूल, ब्राह्मण समाज ने एसआईटी जांच की उठाई मांग, एक़ ही परिवार का कॉलेज पर कब्ज़ा करने का आरोप।
रुड़की बीएसएम शिक्षण संस्थान पर आरोप निराधार,झूठ फैलाकर संस्था क़ो कर रहे बदनाम – रजनीश शर्मा।
एपीएस स्कूल ने जीती चौथी एयर बड्डीज इंटर-स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप,खिलाड़ियों में दिखा भारी उत्साह।