आरिफ नियाज़ी।
रुड़की आईआईटी स्थित एबीएन स्कूल में आयोजित चौथी ‘एयर बड्डीज’ इंटर-स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया है। खिताबी जीत के बाद विजेता खिलाड़ियों का उत्साह और खुशी देखते ही बनती थी।
यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित की गई।इस दौरान आदर्श बाल निकेतन विद्यालय के कोच विवेक मांगलिक ने बताया कि इस वर्ष रुड़की के 6 सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की बास्केटबॉल टीमों ने इसमें हिस्सा लिया।जिनमें शामिल प्रमुख टीमों में मोंटफोर्ड स्कूल, डीपीएस रुड़की, एपीएस रुड़की, ग्रीनवे वन और ग्रीनवे टू शामिल थीं।
बालक वर्ग की इस प्रतियोगिता को लीग कम नॉकआउट आधार पर खेला गया। फाइनल मुकाबला एबीएन स्कूल और आर्मी पब्लिक स्कूल के बीच बेहद रोमांचक माहौल में खेला गया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंतत एपीएस ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए एबीएन की टीम को 60-48 के अंतर से करारी शिकस्त दी और फाइनल ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में आईआईटी रुड़की के डिप्टी डायरेक्टर प्रोफेसर परवीन कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर स्कूल के मैनेजर प्रोफेसर शिव कुमार गुप्ता ने भी बच्चों की हौसला अफजाई की और भविष्य में भी इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन लगातार कराते रहने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य अतिथियों के साथ-साथ अजय राठी, संजय राठी, विनोद मुंडपी और निशांत कुमार आदि गणमान्य लोग भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।





More Stories
रुड़की बीएसएम शिक्षण संस्थान पर आरोप निराधार,झूठ फैलाकर संस्था क़ो कर रहे बदनाम – रजनीश शर्मा।
पूजा-अर्चना और हवन के साथ उत्तम चीनी मिल का भव्य शुभारम्भ,गन्ने से लदी ट्रॉलियां लेकर पहुंचे उत्साहित किसान।
लंढोरा नगर पंचायत में दिव्यांग एवं जन-कल्याण शिविर आयोजित, एक ही छत के नीचे हुआ समस्याओं का समाधान।