आरिफ़ नियाज़ी।
रुड़की बीएसएम शिक्षण संस्थान में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संस्थान के सचिव रजनीश शर्मा ने संस्थान के खिलाफ किए जा रहे धरना-प्रदर्शन और आरोपों क़ो निराधार और बेबुनियाद बताया उन्होंने कॉलेज में एक प्रेस वार्ता के दौरान दावा किया कि संस्थान के संबंध में अब तक लगभग 51 जांचें हो चुकी हैं, लेकिन इनमें किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता सामने नहीं आई है। रजनीश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर, शासन स्तर पर, एसआईटी के माध्यम से और भौतिक सत्यापन सहित विभिन्न स्तरों पर जांच कराई गई है। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्राप्त 26 शिकायतों की भी जांच हुई और उनमें वित्तीय अनियमितता नहीं पाई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग संस्थान को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।
छात्रवृत्ति के मुद्दे पर रजनीश शर्मा ने कहा कि संस्थान में छात्रवृत्ति से संबंधित कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस विषय को गलत तरीके से प्रचारित कर जनता को गुमराह किया जा रहा है। समाज के अध्यक्ष पद से जुड़े विवाद पर भी उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए वर्तमान अध्यक्ष अजय कौशिक का उल्लेख किया।
सचिव ने बताया कि कर्मचारियों से जुड़े विवादों में न्यायालय और कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने संस्थान की संपत्ति के समिति से ट्रस्ट में आने और ट्रस्ट में विभिन्न समुदायों के लोगों की सदस्यता का भी उल्लेख किया। जनहित याचिका के संबंध में उन्होंने न्यायालय के आदेश और 50 हजार रुपये के आर्थिक दंड का हवाला दिया। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है। वहीं इस दौरान
अध्यक्ष ममतेश कुमार शर्मा ने कहा कि संस्थान के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों पर तथ्यों और जांच रिपोर्टों के आधार पर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाना चाहिए, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। उन्होंने न्यायालय के आदेशों और कानूनी प्रक्रियाओं का सम्मान करने की बात कहते हुए विश्वास जताया कि तथ्यों के सामने आने से स्थिति स्पष्ट होगी।





More Stories
एपीएस स्कूल ने जीती चौथी एयर बड्डीज इंटर-स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप,खिलाड़ियों में दिखा भारी उत्साह।
पूजा-अर्चना और हवन के साथ उत्तम चीनी मिल का भव्य शुभारम्भ,गन्ने से लदी ट्रॉलियां लेकर पहुंचे उत्साहित किसान।
लंढोरा नगर पंचायत में दिव्यांग एवं जन-कल्याण शिविर आयोजित, एक ही छत के नीचे हुआ समस्याओं का समाधान।