आरिफ़ नियाज़ी।
मंगलोर के लिब्बरहेड़ी स्थित उत्तम चीनी मिल का पूरे विधि-विधान, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान (हवन) के साथ नए पेराई सत्र का भव्य शुभारम्भ हो गया l मिल चालू होते ही बड़ी संख्या में स्थानीय किसान अपनी गन्ने से भरी ट्रॉलियां और वाहन लेकर मिल प्रांगण में पहुंचे। चीनी मिल के पुनः शुरू होने से क्षेत्र के गन्ना किसानों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है।
इस दौरान उत्तराखंड किसान आयोग के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि “चीनी मिल के शुरू होने से गन्ना किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। उत्तराखंड की धामी सरकार किसानों के हितों और उनकी समस्याओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है। किसानों को गन्ने का उचित मूल्य दिलाने के साथ-साथ समय पर शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा।वहीं
जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष सुशील राठी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तम चीनी मिल में नया प्रबंधन आया है, जिससे किसानों को काफी बेहतर सेवाओं और सहयोग की उम्मीद है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में स्पष्ट किया कि “किसी भी तौल कांटे पर घटतौली (कम तौल) को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों को उनकी फसल का अधिक से अधिक दाम मिले, इसके लिए लगातार प्रयास जारी हैं।” गन्ना मूल्य भुगतान के लिए पूर्व मंत्री स्वामी यतिश्वरानन्द के नेतृत्व में मुख्यमंत्री और गन्ना मंत्री से मिला जाएगा इस मौक़े पर उत्तम चीनी मिल के महाप्रबंधक अजय खंडेलवाल ने किसानों को आश्वस्त करते हुए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि दीपावली से पूर्व ही 4 नवंबर तक गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों के खातों में कर दिया जाएगा। उन्होंने गन्ना किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह किसी के बहकावे या भ्रामक प्रचार में न आएं और अपना अधिक से अधिक गन्ना चीनी मिल को ही दें, इसे कोल्हू में न बेचें मिल परिसर में गन्ना लेकर आने वाले किसी भी किसान को किसी प्रकार की असुविधा या परेशानी नहीं होने दी जाएगी।





More Stories
लंढोरा नगर पंचायत में दिव्यांग एवं जन-कल्याण शिविर आयोजित, एक ही छत के नीचे हुआ समस्याओं का समाधान।
बुग्गावाला के घाड़ क्षेत्र में जंगली हाथियों का तांडव, फसलें तबाह, किसानों के आंसू देख भड़के राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, वन विभाग को लगाई कड़ी फटकार
रूड़की नगर निगम में आगामी 14 नवम्बर क़ो अंजुमन इरतकाय अदब द्वारा ऑल इण्डिया मुशायरा और कवि सम्मेलन का होगा आयोजन,प्रमुख हस्तीयां करेंगी शिरकत।