Jan Mudde

No.1 news portal of India

पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और संजीव आर्य पर हुए हमले से कांग्रेसियों में रोष, प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और उनके पुत्र संजीव आर्य पर हल्द्वानी में हुए हमले के बाद पूरे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उबाल है रुड़की सिविल लाइन में आज रविवार को कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा सरकार का पुतला फूंका और प्रदेश  सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  हंसराज सचदेवा ने कहा कि भाजपा सरकार  में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हमले हो रहे हैं भाजपा सरकार कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गई है जिसके चलते आए दिन प्रदेश में कांग्रेस नेताओं पर हमले हो रहे है यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य पर हमला भी इसका एक उदाहरण है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

इस मौके पर पूर्व मेयर यशपाल राणा ने कहा कि पूर्व मंत्री  यशपाल आर्य और विधायक संजीव आर्य पर हुआ हमला  भाजपा की बौखलाहट का जीता जागता उदाहरण है जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का परचम लहरायेगा। कांग्रेस पार्टी की इस बार सरकार बनना तय है। इस दौरान  पूर्व सांसद राजेन्द्र बॉडी ने कहा कि भाजपा सरकार दलित विरोधी है जिसका चेहरा  बेनकाब हो चुका है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जन विरोधी के साथ-साथ दलित विरोधी भी है जो लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले करा रही है। इस मौके पर कांग्रेसियों ने जोरदार नारेबाज़ी करते हुए  भाजपा सरकार का पुतला दहन किया इस मौके पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष कलीम खान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पंडित दिनेश कौशिक,पंडित रजनीश शर्मा उर्फ राजू  सुभाष सैनी,श्री गोपाल नारसन,ने भी भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र चौधरी,उम्मेद ग़ाज़ी, श्रवण गोस्वामी,सुशील कश्यप,मकसूद हसन,विशाल शर्मा,सीता राम शर्मा,राहुल सैनी,विशाल,राजू,सचिन चौधरी, मोहम्मद आरीफ,आशीष सैनी,ऋतु कंडियाल आदि मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369