Jan Mudde

No.1 news portal of India

ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का हुआ ज़ोरदार स्वागत, प्रतिभावान छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के आदर्श नगर के एक वेडिंग पॉइंट में भारतीय ब्राह्मण समाज के छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक पहुंचे इस दौरान उन्होंने ब्राहमण समाज को एकजुट करने के लिए आह्वान किया उन्होंने कहा कि कोई भी समाज बिना संगठित हुए प्रगति नहीं कर सकता इसलिए समाज का संगठित होना बेहद जरूरी है एकता बेहद ज़रूरी है जिसे ब्रहामण समाज से आज इस कार्यक्रम में दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोग जिस  फील्ड में रहे हो अपनी पहचान जरूर करा देते हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के उत्थान में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी उन्होंने समाज के सभी  लोगों से देश और प्रदेश के विकास में योगदान करने की अपील की ।उन्होंने कहा कि  ब्राह्मण समाज का इस देश में बहुत बड़ा योगदान रहा है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने होनहार एवं प्रतिभावान छात्र छात्राओं का मोमेंटो देकर सम्मानितभी किया। उन्होंने कहा कि आज के ये छात्र देश का भविष्य हैं  इन छात्र छात्राओं को ही नए भारत का निर्माण करना है।यही देश का भविष्य हैं।मदन कौशिक ने कहा कि  ब्राह्मण समाज ने आज के इस कार्यक्रम से दिखा दिया है कि ब्राह्मण समाज एक जुट है।

उन्होंने समाज के प्रबुद्ध लोगों से समाज के लोगों को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह इस कार्यक्रम के आयोजकों  को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने छात्र छात्राओं का सम्मान किया हमेशा इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे हैं और आगे भी होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ये बच्चे नए राष्ट्र का निर्माण करेंगे। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक नितिन शर्मा, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सतीश शर्मा, पार्षद जे पी शर्मा,शोभित गौतम,पूर्व  राज्य मंत्री निरुपमा गौड़,पार्षद नवनीत शर्मा,पंडित सेमवाल, सौरभ भूषण, पूर्व राज्य मंत्री संजय पालिवाल, पूर्व चेयरमैन पंडित दिनेश कौशिक, धर्मवीर शर्मा,भाजपा के मंडल अध्यक्ष  अरविंद गौतम आदि बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369