Jan Mudde

No.1 news portal of India

नारसन के कुरड़ी गांव में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को बांटी गई किट, डॉ नवनीत शर्मा ने की इस योजना कि जमकर तारीफ

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

नारसन में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना को लेकर बाल विकास विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है आलम यह है कि बाल विकास विभाग ने अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के जरिए गांव गांव के लोगों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना की जानकारी उपलब्ध कराई है। आज नारसन ब्लॉक के कुरड़ी गांव में  मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के अंतर्गत महिलाओं को किट दी गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र पर व्रक्षारोपण भी किया गया।इस मौके पर जहां नारसन ब्लॉक के अधिकारी शामिल रहे तो वहीं मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता और नगर निगम रुड़की के पार्षद नवनीत शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना का लाभ लोगों को भरपूर मिल रहा है इस योजना से महिलाओं को बड़ा लाभ पहुंचेगा।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

उन्होंने कहा कि बाल विकास विभाग कई योजनाएं चला रहा है जिनमे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रमुख है ये बेहद सराहनीय कार्य है जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। आंगनवाड़ी वर्कर जिस तरीके से गांव-गांव में जाकर लोगों को जागरूक कर रही है वह बधाई की पात्र हैं। नवनीत शर्मा ने कहा कि गांव का सर्वे , वोटर लिस्ट का कार्य, जनगणना, पल्स पोलियो, वैक्सिनेशन  अभियान हो सभी में आंगनवाड़ी वर्कर की मुख्य भूमिका रहती है आगनबाड़ी वर्कर का जुड़ाव सीधे तौर पर गांव के हर व्यक्ति से और हर महिला से रहता है जो सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भी बाल विकास विभाग के द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां आंगनवाड़ी वर्कर छोटे बच्चों को केंद्र पर लाकर उन्हें पढ़ाने का काम करती हैं वहीं उन पर विभाग की अन्य ज़िम्मेदारियाँ भी रहतीं हैं।इस मौके पर बाल विकास विभाग की  सुपरवाइजर सरला बडोनी, सुमन त्यागी,अर्चना शर्मा,सविता,अंजू,मेनका,पूनम,दीपक,दीपमाला,आंगनबाड़ी वर्कर  वर्षा मौसम,रेणु,अनिता,पिंकी,उर्मिला यादव ,शकुंतला,मीनाक्षी,रमा,अक्षय,मोनिका,पूजा ,अंजू सुमनलता,और पद्मावती आदि मुख्य रूप से शामिल रहीं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369