आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार। किशनपुर निवासी पत्रकार मोहम्मद तहसीन ने नैनीताल हाईकोर्ट में हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर विचाराधीन याचिका में पक्षकार बनने के लिए प्रार्थना पत्र दिया जो कि हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। अब इस याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होने की संभावना है। दरअसल,शमशेर की ओर से दायर याचिका पर मई माह में निर्वाचन आयोग के वकील ने अपना जवाब दिया था, जिसमें कहा था कि परिसीमन हो चुका है । मतदाता सूची बन चुकी है। अब अधिसूचना जारी होनी है। लेकिन इसके बाद इस याचिका पर कोई सुनवाई नहीं हो सकी । याचिका अनडेटेड हो गई।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
दूसरे शासन की ओर से भी पंचायत चुनाव को लेकर कोई स्पष्टता सामने नहीं आई। हालांकि दो दिन पहले विधि न्याय विभाग ने शासन द्वारा मांगी गई लीगल एडवाइजर में कहा था कि जब प्रशासक का कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव करा दिए जाने चाहिए।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला