आरिफ नियाज़ी।
नगर पंचायत लंढोरा के चेयरमैन डॉ नसीम ने लंढोरा वासियों और ख़ास तौर से मुस्लिम समाज से ईद-उल-अज़हा पर ख़ास अपील की हैं उन्होंने सबसे पहले सभी लोगों को ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद देते हुए कहा की यह त्योहार हमें कुर्बानी सब्र और अल्लाह की रज़ा में राजी रहने का सबक सिखाता है इस मुकद्दस मौके पर लंढोरा नगर पंचायत के चेयरमैन होने के नाते सभी लोगों से खास अपील करना चाहते हैँ की लंढोरा की गंगा जमुनी तहजीब हमेशा से बेमिसाल रही है हम ऐसा कोई काम ना करें जिससे हमारे किसी भी हिंदू भाई या अन्य पड़ोसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे या उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना करना पड़े कुर्बानी का गोश्त बेहद पाकीज़ा होता है इसे खुले में ना ले जाएं हमेशा ढककर लाएं और ले जाएं कुर्बानी के बाद बचे हुए अवशेषों या गंदगी को सड़कों नालियों या खुले में बिल्कुल ना फेंकें
गंदगी को नगर पंचायत द्वारा तय किए गए डस्टबिन या डंपिंग पॉइंट पर ही डालें ताकि हमारे इलाके में साफ सफाई और सेहत का माहौल बना रहे। उन्होंने कहा की नगर पंचायत लंढोरा हमेशा आपके साथ है साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।





More Stories
बिजली चोरों पर भारी पड़ी ऊर्जा निगम और विजिलेन्स की छापेमारी, दिन दहाड़े खुले आम कर रहे थे बिजली चोरी, 17 चोर पकडे।
खुली जगह पर ना करें कुर्बानी , आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनायें ईद उल अज़हा-मुफ़्ती मन्नान रज़ा।
रूड़की शहर में ईद उल अज़हा की नमाज़ के वख्त का हुआ ऐलान,ईदगाह में 7.45 पर अदा की जायेगी नमाज़, मुफ़्ती सलीम ने की ख़ास अपील।