आरिफ नियाजी।
रुड़की शहर की प्रमुख सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘गढ़वाल सभा’ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रामलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 25 नवंबर से शुरू होकर 6 दिसंबर तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन की तैयारियों को लेकर गढ़वाल सभा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कार्यक्रम संयोजक कमला बमोला ने बताया कि गढ़वाल सभा कार्यालय परिसर में 25 नवंबर से 6 दिसंबर तक प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से रामलीला का मंचन किया जाएगा। सभा के अध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी और सचिव राकेश चौहान ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए कहा कि सभा कार्यालय में निर्माण कार्य चलने के कारण इस बार आयोजन में लगभग एक माह का विलंब अवश्य हुआ है, लेकिन भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की रामलीला का विशेष आकर्षण यह रहेगा कि सभी पात्रों का जीवंत मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा ही किया जाएगा, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का मंच मिल सके।
पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन के अंतर्गत 29 नवंबर को पूरे शहर में भव्य श्री राम बारात शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति के प्रतीक ‘छोलिया लोक नृत्य’ दल की प्रस्तुति मुख्य सांस्कृतिक आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस भव्य शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा शिरकत करेंगे। साथ ही, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं भाजपा नेता मुनीश सैनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएंगे।
रामलीला मंचन के समापन अवसर पर भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ एवं जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।
अध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी ने कहा कि गढ़वाल सभा अपनी लोक संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को सहेजने व आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और वर्ष भर विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। प्रेस वार्ता के दौरान सह-संयोजक विवेकानंद , अर्पण जोशी सहित सभा के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।




More Stories
रुड़की में खुला तुर्कमान नाहरी रेस्टोरेंट! पुरानी दिल्ली का जायका अब रुड़की में
नई दिल्ली के IICC में यूनिटी अर्थ इंडिया का शुभारंभ, विश्व शांति के लिए विभिन्न धर्मों, नेताओं और युवाओं का ऐतिहासिक संगम।
कस्बा रामपुरा फूल में आयोजित ‘समरसता संकल्प यात्रा’ में शामिल हुए राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण का किया आह्वान।