Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में खुला तुर्कमान नाहरी रेस्टोरेंट! पुरानी दिल्ली का जायका अब रुड़की में

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी।

पुरानी दिल्ली की मशहूर नायाब नाहरी और पाये का लाजवाब जायका अब रुड़कीवासियों को भी मिलने जा रहा है। रुड़की में बादशाह होटल के पास तुर्कमान नाहरी रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ देर शाम किया गया। उद्घाटन समारोह में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नय्यर काज़मी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर रेस्टोरेंट संचालकों और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत भी किया। डॉ. नय्यर काज़मी ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का विधिवत उद्घाटन किया और संचालक नदीम एवं हमीद को नए कारोबार की शुरुआत पर मुबारकबाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और कारोबार की तरक्की की कामना की।

उद्घाटन समारोह के अवसर पर रेस्टोरेंट संचालकों की ओर से लोगों को आज उद्धाटन के मौके पर मुफ्त में नाहरी खिलाई गई। पुरानी दिल्ली के खास जायके का स्वाद चखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस दौरान रेस्टोरेंट में काफी रौनक के साथ भीड़भाड़ मौजूद रही। डॉ. नय्यर काज़मी ने भी नाहरी का स्वाद चखा और उसकी जमकर तारीफ की। मौजूद लोगों ने भी खाने के स्वाद और गुणवत्ता की सराहना की।रेस्टोरेंट संचालक नदीम और हमीद ने बताया कि उनका उद्देश्य रुड़की के लोगों को पुरानी दिल्ली की मशहूर नाहरी और पाये का पारंपरिक स्वाद उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यहां ग्राहकों को पुराने दिल्ली जैसा जायका देने के लिए विशेष तैयारी की गई है। रेस्टोरेंट में सादी नाहरी, नली नाहरी और बोन नाहरी प्रमुख रूप से उपलब्ध रहेगी। सादी नाहरी की कीमत 120 रुपये, नली नाहरी की 150 रुपये और बोन नाहरी की कीमत 140 रुपये निर्धारित की गई है।उन्होंने बताया कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, लाजवाब स्वाद और शानदार सर्विस देना उनकी प्राथमिकता है। यहां नाहरी के साथ गर्मागर्म और मुलायम रोटियां परोसी जाएंगी। परिवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग से फैमिली सेक्शन भी तैयार किया गया है। इसके अलावा ग्राहकों के लिए मिनरल वाटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
उद्घाटन समारोह में पहुंचे शहर काजी शकील अहमद ने नाहरी का स्वाद चखने के बाद रेस्टोरेंट की सराहना की। उन्होंने कहा कि रुड़की में इस तरह का जायका उन्हें अब तक देखने को नहीं मिला। नाहरी का स्वाद बेहद शानदार है और रोटी की गुणवत्ता भी बेहतरीन है। रोटी इतनी मुलायम है कि मुंह में जाते ही घुल जाती है।

उन्होंने कहा कि यहां गर्मागर्म रोटी और नाहरी परोसने की व्यवस्था के साथ सर्विस भी काफी अच्छी है। खाने में देसी घी का इस्तेमाल और मसालों की संतुलित मात्रा इसके स्वाद को खास बनाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि तुर्कमान नाहरी रेस्टोरेंट आने वाले समय में रुड़की में अपनी अलग पहचान बनाएगा।
रेस्टोरेंट संचालक नदीम और हमीद ने सभी मेहमानों एवं शहरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तुर्कमान नाहरी रेस्टोरेंट में ग्राहकों को पुरानी दिल्ली के पारंपरिक जायके का अनुभव कराने के साथ बेहतर सेवा देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से एक बार रेस्टोरेंट में पहुंचकर नाहरी और पाये का स्वाद चखने की अपील की।
इस अवसर पर नदीम, हमीद, हाजी शकील अहमद, मोहम्मद शहजाद खान, मोहम्मद हमास शम्सी, मोईन, जहांगीर, हाजी इनाम, जीशान उर्फ मद्दी, सद्दाम, हारून, सलमान, उमर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभी ने रेस्टोरेंट संचालकों को नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर बधाई देते हुए कारोबार की सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
16.9 में thumbnail बनाओ

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369