आरिफ नियाज़ी।
रुद्रपुर उत्तराखण्ड हज समिति के सदस्य मुफ्ती मन्नान रज़ा ने प्रेस को जारी एक बयान में समस्त मुस्लिम समाज से विशेष अपील करते हुए कहा है कि आने वाले अहम त्योहार ईद उल अज़हा को आपसी सौहार्द का ख्याल रखते हुए मनाना है ,खुली जगह में किसी तरह की कोई कुर्बानी नहीं करें ,कुर्बानी की वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर हरगिज़ शेयर करने से दूर रहें ,अपने धार्मिक फरीज़े पर अमल करने के साथ साथ दुसरे धर्मो से जुड़े अपने बिरादराने वतन की आस्था का भी पूरा सम्मान और ख्याल रखे !
उन्होंने कहा कि कुर्बानी इस्लाम के हिस्सो मे से एक हिस्सा है, हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की सुन्नत है ,पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम के ज़रिए इस उम्मत में भी हर साहिब ए निसाब यानी मालदार मुसलमान पर कुर्बानी को वाजिब यानी जरुरी करार दिया गया है , कुर्बानी खालिस अल्लाह की रज़ा के लिए मुसलमान करता है ,इसमें दिखावा नुमाइश की नीयत शामिल हो तो वो कुर्बानी क़बूल नहीं होती
इस लिए भी उसकी वीडियो या तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने से गुरेज़ करना चाहिए !
श्री रज़ा ने कहा की ईद उल अज़ह के अय्याम बहुत मुबारक और फ़ज़ीलत भरे हैं , मुसलमान ज़ायदा से ज़्यादा इन दिनों में इबादत करें ,ग़रीबो की मदद करें ,ज़रूरतमंदो का ख्याल रखें , अल्लाह की बारगाह में अपने गुनाहो की तौबा करें ,और अपने साथ साथ अपने सूबे और मुल्क के बेहतरीन मुस्तक़बिल और ख़ुशहाली के लिए दुआ करें ,
उन्होंने कहा है कि हमारे मज़हब में यूँ भी सफ़ाई को बहुत महत्व दिया गया है ,सफ़ाई को ईमान का हिस्सा बताया गया है इस लिए कुर्बानी खुली जगह पर न करें, स्लाटर हाउस या जिस जगह को प्रशासन की तरफ़ से चिन्हित किया गया हो या अपने घरों में ही पूरी सफाई का ख्याल रखते हुए करें ,कुर्बानी के जानवर का खुन और अवशेष गड्डे मे दफन कर दे खुले में हरगिज़ नहीं फेंके ,
और इस बात का भी विशेष ख्याल रखें के हुकूमत की तरफ़ से प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी हरगिज़ हरगिज़ ना करें,इस्लाम अपने अनुयायियों को सबक सिखाता है कि किसी को तक्लीफ़ मत दो। इसलिए दूसरे धर्मों के मानने वाले लोगो की आस्था व भावना को कोई ठेस न पहुंचे। इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
अंत में उन्होंने अपने बयान में समस्त मुस्लिम समाज,और अन्य देश प्रदेश वासियो को ईद उल अज़हा के शुभ अवसर पर मुबारकबाद प्रेषित की है |करें कुर्बानी, आपसी सौहार्द के साथ मनायें ईद उल अज़हा-मुफ़्ती मन्नान रज़ा*
*आरिफ नियाज़ी*
रुद्रपुर : उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के सदस्य मुफ्ती मन्नान रज़ा ने प्रेस को जारी एक बयान में समस्त मुस्लिम समाज से विशेष अपील करते हुए कहा है कि आने वाले अहम त्योहार ईद उल अज़हा को आपसी सौहार्द का ख्याल रखते हुए मनाना है ,खुली जगह में किसी तरह की कोई कुर्बानी नहीं करें ,कुर्बानी की वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर हरगिज़ शेयर करने से दूर रहें ,अपने धार्मिक फरीज़े पर अमल करने के साथ साथ दुसरे धर्मो से जुड़े अपने बिरादराने वतन की आस्था का भी पूरा सम्मान और ख्याल रखे !
उन्होंने कहा कि कुर्बानी इस्लाम के हिस्सो मे से एक हिस्सा है, हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की सुन्नत है ,पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम के ज़रिए इस उम्मत में भी हर साहिब ए निसाब यानी मालदार मुसलमान पर कुर्बानी को वाजिब यानी जरुरी करार दिया गया है , कुर्बानी खालिस अल्लाह की रज़ा के लिए मुसलमान करता है ,इसमें दिखावा नुमाइश की नीयत शामिल हो तो वो कुर्बानी क़बूल नहीं होती इस लिए भी उसकी वीडियो या तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने से गुरेज़ करना चाहिए !
श्री रज़ा ने कहा की ईद उल अज़ह के अय्याम बहुत मुबारक और फ़ज़ीलत भरे हैं , मुसलमान ज़ायदा से ज़्यादा इन दिनों में इबादत करें ,ग़रीबो की मदद करें ,ज़रूरतमंदो का ख्याल रखें , अल्लाह की बारगाह में अपने गुनाहो की तौबा करें ,और अपने साथ साथ अपने सूबे और मुल्क के बेहतरीन मुस्तक़बिल और ख़ुशहाली के लिए दुआ करें ,
उन्होंने कहा है कि हमारे मज़हब में यूँ भी सफ़ाई को बहुत महत्व दिया गया है ,सफ़ाई को ईमान का हिस्सा बताया गया है इस लिए कुर्बानी खुली जगह पर न करें, स्लाटर हाउस या जिस जगह को प्रशासन की तरफ़ से चिन्हित किया गया हो या अपने घरों में ही पूरी सफाई का ख्याल रखते हुए करें ,कुर्बानी के जानवर का खुन और अवशेष गड्डे मे दफन कर दे खुले में हरगिज़ नहीं फेंके ,और इस बात का भी विशेष ख्याल रखें के हुकूमत की तरफ़ से प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी हरगिज़ हरगिज़ ना करें,इस्लाम अपने अनुयायियों को सबक सिखाता है कि किसी को तक्लीफ़ मत दो। इसलिए दूसरे धर्मों के मानने वाले लोगो की आस्था व भावना को कोई ठेस न पहुंचे। इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
अंत में उन्होंने अपने बयान में समस्त मुस्लिम समाज,और अन्य देश प्रदेश वासियो को ईद उल अज़हा के शुभ अवसर पर मुबारकबाद प्रेषित की है |





More Stories
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद पति गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।
हरेला प्रकृति और संस्कृति के समन्वय का महापर्व -कुलदीप सिंह बिष्ट।
शहीद राजा विजय सिंह डिग्री कॉलेज की राह होगी आसान? कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को सौंपा ज्ञापन।