Jan Mudde

No.1 news portal of India

कस्बा रामपुरा फूल में आयोजित ‘समरसता संकल्प यात्रा’ में शामिल हुए राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण का किया आह्वान।

Spread the love

 

आरिफ़ नियाज़ी।
आपसी भाईचारे और राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से कस्बा रामपुरा फूल में ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुएl
​यात्रा के दौरान राज्यमंत्री देशराज करणवाल ने कहा कि भारत की असली ताकत उसकी विविधता में एकता और सामाजिक समरसता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज के हर वर्ग के उत्थान और सशक्तिकरण के बिना एक मजबूत राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती। वर्तमान समय की मांग है कि हम सभी ऊंच-नीच और भेदभाव की दीवारों को गिराकर आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा दें।
​इस दौरान श्री कर्णवाल ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों और अंत्योदय के सिद्धांत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना है। उन्होंने युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की कि वे इस समरसता संकल्प यात्रा के संदेश को अपने घर-परिवार और समाज के हर कोने तक लेकर जाएं।इससे पूर्व, रामपुरा फूल पहुंचने पर आयोजकों और स्थानीय गणमान्य लोगों द्वारा राज्यमंत्री देशराज करणवाल का फूल-मालाओं और पारंपरिक तरीके से जोरदार स्वागत किया गया।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369