आरिफ नियाज़ी।
रूड़की ईद उल अज़हा की नमाज़ के वख्त का ऐलान कर दिया गया हैं। रहमानिया अरबी मदरसे की जानिब से रूड़की ईदगाह में ईद उल अज़हा की नमाज़ 7.45 पर अदा की जायेगी जबकि रूड़की जामा मस्जिद और रामपुर रोड़ स्तिथ मस्जिदे हव्वा में 6 बजे, रिक्शा स्टैंड के पास मस्जिद बिलाल में 5.45,मस्जिद शेख बेंचा में 5.50,इमली रोड़ स्थित नूर मस्जिद 6.05 पर, मस्जिद उमर बिन खत्ताब,बड़ी मस्जिद अम्बर तालाब, नदी किनारे मस्जिद गफूरिया और मलकपुर चुंगी स्थित मस्जिद गफूरिया में नमाज़ का वख्त 5.45 रखा गया हैं। जामा मस्जिद लाल कुर्ती में 7.30बजे ईद उल अज़हा की नमाज़ अदा की जायेगी।वहीं रहमानिया अरबी मदरसे के मुफ़्ती सलीम ने सभी मुस्लिम समाज के लोगों से ख़ास अपील करते हुए कहा की कुर्बानी खुले में ना करें प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी बिलकुल ना करें साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें और ख़ास तौर से ऐसा कोई काम ना करें जिससे दूसरे धर्म के लोगों को कोई ठेस पहुंचे। मुफ़्ती सलीम ने कहा की मुसलमान एकता और भाईचारे का पैगाम दे किसी तरह का कोई हुड़दंग ना करें। कुर्बानी के अवशेष खुले में और नाली में ना बहाकर ज़मीन में खोदकर दबा दे।





More Stories
मंगलौर के केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में छात्राओं को दी गई कानून की जानकारी, अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।
रुड़की में खुला तुर्कमान नाहरी रेस्टोरेंट! पुरानी दिल्ली का जायका अब रुड़की में
गढ़वाल सभा रुड़की द्वारा 25 नवंबर से भव्य रामलीला मंचन का होगा आयोजन, छोलिया लोक नृत्य के साथ निकलेगी श्री राम बारात शोभायात्रा।