आरिफ नियाज़ी।
हरिद्वार ज़िलें में सूराज सेवा दल का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा हैं सुराज सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जोशी ने तेज़ी के साथ मुस्लिम समाज में अपनी पकड़ बनाई हैं यही कारण हैं की हरिद्वार ज़िलें के दर्जनों ग्राम प्रधान उनके संगठन से अभी तक जुड़ चुके हैँ आज देर शाम रूड़की के कमेलपुर गांव में भी सैंकड़ो लोगों ने सूराज सेवा दल की सदस्य्ता ग्रहण की। आज के कार्यक्रम के आयोजक एवं गाड़ा समाज के सरपंच हाजी इसरार भी भारतीय किसान यूनियन को छोड़ सूराज सेवा दल के सदस्य बन चुके हैँ हाजी इसरार को रमेश जोशी द्वारा संगठन का झबरेड़ा विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया हैं। दरअसल आज देर शाम जैसे ही रमेश जोशी कमेलपुर गांव पहुंचे तों हाजी इसरार और उनके सैंकड़ो समर्थकों ने गांव के बाहर उनका ढ़ोल नगाडो और फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया। इस दौरान सुराज सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जोशी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की प्रदेश का गठन जिस उम्मीद और आशाओं के साथ हुआ था आज भाजपा और कांग्रेस उससे भटक गई हैँ दोनों पार्टी उस पर खरा नहीं उतरी हैँ यही कारण हैं की उत्तराखंड के लोग आज भी अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैँ। रमेश जोशी ने कहा की आज प्रदेश में भ्र्ष्टाचार चरम पर हैं बेरोज़गारी से युवा परेशान हैं लेकिन भाजपा और कांग्रेस के लोग सत्ता में रहने के लिए लोगों को गुमराह करने में लगे हैँ आज विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं हैं हालात बेहद खराब हैं इसलिए सूराज सेवा दल सबसे पहले अपने संगठन को मज़बूत कर जनता की समस्याओ को प्रमुखता से हल करेगा।इस मौक़े पर हाजी इसरार ने कहा की उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को देख लिया हैं दोनों जनता की उम्मीदो पर खरा नहीं उतरी हैँ अब उनके गांव के लोग सूराज सेवा दल से जुड़ चुके हैँ जो सूराज सेवा दल में रहकर आंदोलन को नई ताकत देंगे। इस अवसर पर इंतज़ार प्रधान, अबूबकर,नौशाद प्रधान,आलिम प्रधान,सुन्दर प्रधान,हाक्कम प्रधान,प्रधान प्रतिनिधि खलील अहमद,नफीस चाणक्य,,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गजेंद्र सिंह एडवोकेट, नितिन कटारिया और अनस गौरी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





More Stories
कलियर राज्य हज समिति की बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पास,हज हाउस में बैंक और ए टी एम के अलावा अब कमरे भी किराये पर रहेंगे उपलब्ध।
भिस्तीपुर गांव में पहुंची जलभराव और पेंशन की समस्याएँ,अधिकांश का मौके पर हुआ निस्तारण- देशराज कर्णवाल।
पर्यावरण संरक्षण की गूंज, बिझोली के शिक्षक डॉ. अशोक पाल सिंह को महाराष्ट्र सरकार का ‘माझी वसुंधरा’ सम्मान