आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखण्ड राज्य हज समिति की बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पास किए गए हैँ।अब हज हाउस में बैंक और ए टी एम के अलावा जी एम वी एन की दरों पर कमरे भी किराये पर मिलेंगे। हज हाउस जल्द ही और बेहतर स्थिति में नज़र आएगा।
दरअसल उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद की अध्यक्षता में हज हाउस में आज बोर्ड बैठक हुई । इस महत्वपूर्ण बैठक में हज यात्रा 2026 की तैयारियों पर गहन चर्चा की गई और हज हाउस के आधुनिकीकरण व आय बढ़ाने के लिए कई ऐतिहासिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। सब कुछ ठीक ठाक रहा तों हज हाउस की आमदनी बढ़ाई जायेगी। आगामी 01 जून 2026 से हज हाउस के कमरों और डोरमेट्रियों को गढ़वाल मण्डल विकास निगम देहरादून की निर्धारित दरों पर किराये पर चलाया जाएगा। इसके लिए आवश्यक सामग्री और साज-सज्जा की व्यवस्था भी की जाएगी। हज हाउस की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से इसके रिक्त हॉल में बैंक की शाखा खोलने और परिसर के बाहर ATM लगवाये जाने का प्रस्ताव भी पारित हुआ।
उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के कार्यों को गति देने के लिए राजधानी देहरादून में एक नया कैम्प कार्यालय खोला जाएगा।
पर्यावरण संरक्षण और बिजली की बचत के लिए हज हाउस की छत पर 30 किलोवाट का सोलर पावर सिस्टम लगाया जाएगा।
हज हाउस में लगे एल.ई.डी. टीवी को स्मार्ट टीवी में बदला जाएगा और पूरे परिसर को वाई-फाई युक्त किया जाएगा।
भवन के शीर्ष पर एक बड़ा लाइट वाला बोर्ड लगाया जाएगा।
काफी समय से बंद पड़ी लिफ्ट और फायर फाइटिंग सिस्टम को तुरंत चालू किया जाएगा।
राज्य हज समिति के सदस्यों को बोर्ड बैठक में प्रतिभाग करने पर वक्फ बोर्ड के नियमानुसार मानदेय और यात्रा भत्ता दिए जाने की स्वीकृति दी गई। साथ ही, वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के बजट के सापेक्ष हुए खर्चों पर भी सहमति प्रदान की गई।बैठक में राज्य हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद विधायक एवं सदस्य शहजाद उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष एवं सदस्य शादाब शम्स
समिति के सदस्यगण इस्लामुद्दीन, मन्नान रजा, समीर जाफरी, फईम खान, अबरार हुसैन, तरन्नुम खान, श्रीमती रिजवाना परवीन
अधिकारी एवं हज अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ, हज अधिकारी मौ० अहसान, मौ० शादाब एवं समस्त स्टाफ प्रमुख रूप से मौजूद रहा।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।