संजीव कुमार।
लगता है देश की आम जनता को कभी कोई लाभ नहीं मिलेगा क्यूंकि मौजूदा सरकार जब जब चुनाव मे व्यस्त होती है तब सरकार को कभी भी किसी भी प्रकार की बचत की याद नहीं आती है बंगाल चुनाव के खत्म होते ही सरकार को याद आ गया की मिडिल ईस्ट मे युद्ध चल रहा है और होर्मोंज़ स्टेट बंद है इसलिए सरकार ने चुनाव के खत्म होते ही समस्त देश वासियो से यह अपील कर डाली की सभी को तेल और गैस की बचत करनी चाहिए क्यूंकि मिडिल ईस्ट मे युद्ध चल रहा है और तेल और गैस की आपूर्ति बाधित है लेकिन यह संकट युद्ध का लगभग डेढ़ महीने से चल रहा है लेकिन सरकार को इसकी याद चुनाव के खत्म होने के बाद आयी और सरकार ने पेट्रोल डीजल और गैस की कीमतो मे इजाफा कर दिया सरकार ने तो यह भी अपील कर डाली की जनता 1 साल तक सोने की खरीद ना करें लेकिन क्या कोई यह बताएगा की शादीविवाह मे कोई लड़की का बाप बिना सोने के कैसे अपनी लड़की विदा करेगा जबकि भारत की सरकार को चाहिए था की भारत अपनी तेल और गैस की स्टोरेज को बढ़ाये लेकिन सरकार ने इस ओर कोई भी सकारात्मक पहल नहीं की ब्रिक्स सम्मेलन मे रूस के विदेश मंत्री ने यह कहाँ की रूस गारंटी देता है की वह भारत पर कभी भी तेल और गैस का संकट पैदा नहीं होने देगा और भारत को तेल और गैस की आपूर्ति करता रहेगा मैं देश की सरकार से यह पूछना चाहता हूँ की जब रूस भारत को सस्ता तेल दे रहा है तो फिर भारत ईरान पर क्यों निर्भर है अगर रूस ये कह रहा है की वो भारत को तेल और गैस की आपूर्ति करता रहेगा तो फिर भारत अपने देश हित मे रूस से क्यों नहीं तेल और गैस की क्यों नहीं खरीद कर रहा है इस संकट से निकलने का एक मात्र तरीका भारत को तेल और गैस के स्टोरेज पर अधिक ध्यान देना चाहिए
पेट्रोल और डीजल के दामों को बढ़ा कर सरकार ने देश के किसानों पर एक अतिरिक्त बोझ लाद दिया है अभी तो तेल पेट्रोल और डीजल के दामों मे वृद्धि हुई है अगर यह युद्ध लम्बा चलता है तो फिर वो दिन दूर नहीं जब भारत को खाद के दामों मे भी वृद्धि करनी पड़ेगी अगर ऐसा होता है तो देश के किसानों के साथ यह अन्याय होगा भारत की सरकार को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए ताकि देश का किसान खेत मे पैदा वार बिना किसी रोक टोक के करता रहे अगर पेट्रोल डीजल ओर खाद के दामों मे अब कोई ओर वृद्धि होंगी तो शायद देश का यह किसान सहन ना कर सके भारत की सरकार को आम आदमी के लिए भी कुछ सोचना चाहिए क्यूंकि पेट्रोल ओर डीजल के दाम मे वृद्धि होने के कारण हर क्षेत्र मे महंगाई हो जाएगी जो आम आदमी के साथ भारतीय सरकार का एक धोखा होगा।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।