आरिफ नियाज़ी।
मंगलौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं और स्टाफ की घोर लापरवाही की पोल आज उस समय खुल गई, जब क्षेत्रीय विधायक काजी निजामुद्दीन ने अचानक अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जो मंजर सामने आया उसने स्वास्थ्य विभाग के पूरे सिस्टम को बेनकाब कर दिया।
दरअसल मंगलौर सामुदायिक अस्पताल परिसर में एक मरीज इलाज के अभाव में जमीन पर पड़ा तड़प रहा था, लेकिन अस्पताल प्रबंधन का कोई भी व्यक्ति उसे उठाने या उपचार देने की जहमत नहीं उठा रहा था। पीड़ित के परिजनों ने इसकी सूचना पूर्व नगर पालिका चेयरमैन चौधरी इस्लाम और विधायक काजी निजामुद्दीन को दी। सूचना मिलते ही दोनों नेता मौके पर पहुँचे।
हैरत की बात यह रही कि विधायक के बार-बार कहने के बावजूद कोई भी स्वास्थ्य कर्मी मरीज के पास नहीं आया। यहाँ तक कि अस्पताल प्रभारी भी अपनी ड्यूटी से नदारद मिले। अस्पताल की इस बदहाली और स्टाफ के अड़ियल रवैये को देख विधायक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। उन्होंने बिना देर किए मानवता की मिसाल पेश की और तड़पते हुए मरीज को खुद अपनी गोद में उठाकर अपनी गाड़ी तक पहुँचाया, जहाँ से उसे तुरंत हायर सेंटर के लिए रवाना किया गया।
विधायक के निरीक्षण के दौरान विधायक तब और ज्यादा नाराज हुए जब मरीज को ले जाने के लिए स्ट्रेचर मंगाया गया। स्ट्रेचर की हालत ऐसी थी कि उस पर धूल और गंदगी की मोटी परत जमी हुई थी, जिससे साफ पता चलता है कि अस्पताल में स्वच्छता और संसाधनों की कितनी अनदेखी की जा रही है।विधायक काजी निजामुद्दीन ने मौके से ही स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को फोन लगाया और अस्पताल की दुर्दशा एवं स्टाफ की लापरवाही के बारे में सख्त लहजे में शिकायत दर्ज कराई। विधायक और पूर्व चेयरमैन के इस औचक निरीक्षण से पूरे दिन अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा रहा।इस दौरान काज़ी निजामुद्दीन ने कहा की ”यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकारी अस्पतालों में गरीब मरीजों को जमीन पर तड़पना पड़ रहा है और जिम्मेदार अधिकारी एसी कमरों से बाहर निकलने को तैयार नहीं हैं। इस लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।हालांकि अब उम्मीद जताई कि इस घटना के बाद जल्द ही स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी मंगलौर का दौरा कर दोषी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई कर सकते हैं। फिलहाल, विधायक के इस साहसी और मानवीय कार्य की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।





More Stories
कांग्रेस नेता आशीष सैनी ने बढ़ती विद्युत दरों के लिए जिम्मेदार पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड की खोली पोल, लगाए गंभीर आरोप।
युवा अधिवक्ता राव बिलावर जन-मुद्दों की प्रखर आवाज़, समाज में बनाई नई पहचान।
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल की छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे; शगुन चौधरी ने किया टॉप।