Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के स्वामी विवेकानंद कॉलेज प्रबंधन हुआ सख्त,दुष्प्रचार और आरोप लगाने वालों पर ठोकेंगे मानहानि का दावा,​शिक्षा संस्थान को बदनाम करने की साजिश-आर पी सिंह

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

​रुड़की। स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन और इंपीरियल एजुकेशन ट्रस्ट को लेकर चल रहा विवाद अब कानूनी मोड़ लेता नजर आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से संस्थान पर लग रहे आरोपों के बाद अब कॉलेज प्रबंधन ने चुप्पी तोड़ते हुए विरोधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं कॉलेज में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कॉलेज प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि कुछ स्वार्थी तत्व निजी हितों के चलते संस्थान की प्रतिष्ठा को चोट पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं। अरविंद सैनी, आर.पी. सिंह और प्रधानाचार्य विकास कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि धरना-प्रदर्शन और सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाया जा रहा झूठ पूरी तरह निराधार है।
प्रधानाचार्य विकास कुमार ने बताया कि कॉलेज में वर्तमान में लगभग 1000 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। परीक्षाओं के इस महत्वपूर्ण समय में बाहरी तत्वों द्वारा बनाए जा रहे भय के माहौल से विद्यार्थी मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने साफ कहा कि शिक्षण संस्थान में इस तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रेस वार्ता में प्रबंधन ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग ना केवल ट्रस्टियों का पीछा कर रहे हैं, बल्कि उनके घरों की रेकी कर परिवारों पर दबाव बना रहे हैं। प्रबंधन ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है और पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।विवाद के मुख्य केंद्र ‘समूह-ग’ भर्ती में ठगी के दावों पर प्रबंधन ने कहा कि ऐसी कोई भर्ती प्रक्रिया हुई ही नहीं है। उन्होंने इन आरोपों को कपोल-कल्पित बताते हुए कहा कि विरोधियों को जल्द ही मानहानि का नोटिस भेजा जाएगा।
​झूठे आरोप लगाने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा । ट्रस्टियों की रेकी और परिवार को डराने की शिकायत पुलिस से की हैं।
​ सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को प्रबंधन ने  निराधार बताया हैं।साथ ही परीक्षा के समय माहौल खराब करने वालों की  कड़ी निंदा भी की हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369