आरिफ नियाज़ी।
खानपुर विधानसभा के गाधारोना गांव में सुराज सेवा दल की एक महत्वपूर्ण और विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यह विशेष बैठक प्रमुख समाजसेवी और सुराज सेवा दल के जिला उपाध्यक्ष राव आफताब खा के फार्म हाउस पर संपन्न हुई, जिसमें संगठन की मजबूती, प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं और आगामी रणनीति पर विस्तृत रूप से मंथन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के तेवर बेहद आक्रामक नजर आए। उन्होंने उत्तराखंड, विशेषकर हरिद्वार जिले में पैर पसार रहे भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया। रमेश जोशी ने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा की हरिद्वार जिले में जो भी अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, उन्हें सुराज सेवा दल किसी भी कीमत पर बख्शेगा नहीं और उन्हें बेनकाब करके दम लेगा। वहीं, जो अधिकारी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से जनता की सेवा कर रहे हैं, संगठन उन्हें सम्मानित भी करेगा।”
उन्होंने हरिद्वार के जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की कार्यशैली की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों ही अधिकारी पूरी मुस्तैदी और ईमानदारी के साथ जिले के विकास में जुटे हुए हैं।प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने उन अधिकारियों को आड़े हाथों लिया जो धरातल पर काम करने के बजाय मीडिया में झूठी खबरें और सुर्खियां बटोरकर अपनी कुर्सी बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि ऐसे भ्रष्ट और दिखावा करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सुराज सेवा दल जल्द ही एक बड़ा जनांदोलन शुरू करने जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आह्वान किया कि संगठन हमेशा मजलूमों, गरीबों और शोषितों के हक की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगा।बैठक में मौजूद सुराज सेवा दल के जिला उपाध्यक्ष हाजी इरफान ने कहा कि वर्तमान दौर में संगठन को और अधिक विस्तार देने की जरूरत है, जिसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
वहीं, कार्यक्रम के मेजबान और जिला उपाध्यक्ष राव आफताब खान ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि सुराज सेवा दल की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें, ताकि भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ पर पहुंचाया जा सके।इस विशेष बैठक में सुराज सेवा दल के शीर्ष पदाधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें मुख्य रूप से सुराज सेवा दल के वरिष्ठ नेता प्रधान इंतजार,नफीस प्रधान,अजय प्रधान मुंतजिर (BDC),मेहरबान प्रधानसेवा राम,हाजी इसरारविनोद राणा,रहीस अहमदसोनू, रिहान और राव अहतशाम
सहित भारी संख्या में सुराज सेवा दल के समर्पित कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।
देहरादून में भारी हंगामा, राहुल गांधी का विरोध करने जा रही भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, जमकर हुई धक्का-मुक्की।